
इसके तहत जिले के कुल 151 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के रूप मेें विकसित किया जा चुका है। उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) का संचालन किया जा रहा है। संबंधित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में बाह्य रोग विभाग का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों/ग्रामीण चिकित्सा सहायकों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर शासन द्वारा पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है।
चुनेश साहू 7049466638





