hindmedianews
Breaking News
अन्य

*गणतंत्र दिवस पर धमतरी पुलिस ने शहिद परिवारों के घर-घर जाकर किया शॉल और श्रीफल मिठाई देकर सम्मान*  *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक द्वारा स्वयं जाकर सहित परिवारों का किया गया सम्मान*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़/धमतरी

पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर  के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शहीद जवान के परिवार से की मुलाकात, चर्चा कर हालचाल जाने एवं परिजनों को शॉल व श्रीफल मिठाई भेंटकर कर सम्मानित किया गया।

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति,नक्सल उप पुलिस अधीक्षक  आर. के मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक  सारिका वैद्य,अनु.अधिकारी नगरी  मंयक रणसिंह एवं अनु.अधिकारी अभिषेक केशरी ने धमतरी जिले के शहीद परिवारों के घर स्वयं जाकर सहित परिवारों का सम्मान किया गया।

वर्तमान समय में अदृश्य महामारी कोविड-19 एवं  ओमिक्रान के संक्रमण के प्रभाव को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा एहतियात बरतते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शहीद परिवारों को कार्यक्रम स्थल में आमंत्रित नहीं किया जा रहा है,
जिस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी निर्देशित किया गया था।
जिस पर सभी अनुभाग में निवासरत शहीद परिवार के सदस्यों से मिलकर सहानुभूति पूर्वक उनसे चर्चा किया गया एवं संवेदना व्यक्त कर तथा उन्हें शॉल, श्रीफल एवं फल मिठाई भेंटकर सम्मानित किया गया।
साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें जानकारी देने एवं उसका यथोचित निराकरण करने आश्वासन दिया गया।
धमतरी जिले में कुल 37 शहीद परिवारों के घर जाकर सम्मान किया गया।

26 जनवरी 2022 राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र  दिवस के अवसर पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने निर्देशित किया गया है। साथ ही ठंड के मौसम में सरहदी जिलों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
नक्सल अतिसंवेदनशील थाना क्षेत्रों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने समझाईश दिया गया।

शहीद परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपने घर में आए देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सरल स्वभाव की सराहना व्यक्त की गई। ….

संबंधित पोस्ट

*गुंडरदेही में आयोजित हुआ भव्य “होली मिलन एवं सम्मान समारोह”, फूलों की होली बनी मुख्य आकर्षण*

Chunesh Sahu

नवरात्रि का पर्व जप तप और ध्यान एवम साधना का पर्व है, अपने बच्चो को संस्कारवान बनाए, डा. हरिकृष्ण गंजीर,

Chunesh Sahu

खरीफ में लगने वाले कीट व्यधि के सतत् निरीक्षण और प्रबंधन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया गया दल गठित उप संचालक कृषि द्वारा

Chunesh Sahu

06 दिसम्बर को जोहार आदिवासी कला मंच का स्थापना दिवस प्रदेश मुख्यालय मजरकट्टा गरियाबंद में मनाया गया।

Chunesh Sahu

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

Chunesh Sahu

लेख:अधिकारी सरकार के इशारे से करते हैं कार्य, बन रहे बलि का बकरा

hindmedianews