




कवर्धा, 03 सितम्बर 2021। कबीरधाम जिले के भूमिहीन कृषि मजदूर को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सालाना छहः हजार रूपए अनुदान सहायता के रूप मिलेगा। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बुधवार 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक इस योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने इसके लिए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को इस योजना के तहत आवेदन लेने के निर्देश दिए है। इस योजना के व्यापाक प्रचार-प्रसार करने के लिए ग्राम स्तर पर कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश भी दिए है।

