
साउथ ईस्टर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड की गेवरा ओपन कास्ट कोयला खदान परियोजना के क्षमता विस्तार 49 MTPA से 70 MTPA के प्रस्ताव का जताया भूविस्थापितों ने विरोध कर निरस्त करने की मांग ।

कोरबा/दीपका, गेवरा
आज ऊर्जाधनी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति गेवरा इकाई के द्वारा नराईबोध भठोरा गांव में बैठक आयोजित रखा गया जिसमें EAC कमेटी ( कोल माइनिंग )
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा 2 सितंबर 2021 को साउथ ईस्टर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड की गेवरा ओपन कास्ट कोयला खदान परियोजना के क्षमता विस्तार के लिए 49 MTPA से 70 MTPA होने वाली बैठक में अपना आपत्ति दर्ज करने एवं प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया गया ।
कोरबा जिला पहले से ही प्रदूषण से ग्रसित है इसका मुख्य कारण खदानों से कोल ट्रांसपोर्टिंग तथा हैवी ब्लास्टिंग के होने वाली प्रदूषण से पूरा कोरबा जिला के लोगो के स्वस्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है । यदि इनको परमिशन मिलता है तो प्रदूषण और बढ़ेगी, क्योंकि गेवरा प्रोजेक्ट के प्राभावित भूविस्थापितों की समस्या अभी भी बनी हुई है । चाहे वह मुआवजा रोजगार बसाहट एवं पुनर्वास की समस्या से अभी भी जूझ रहे हैं पहले इन सभी समस्याओं का निराकरण होना चाहिए ।






