

कवर्धा जिला न्यायालय और पंडरिया तहसील स्तर पर भी हुए लोक अदालत का आयोजन ।

कवर्धा, 10 जुलाई 2021। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश में विभिन्न उच्च न्यायालयों के अन्तर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज शनिवार को कबीरधाम जिला न्यायालय में लोक आदालत का आयोजन किया गया। जिले स्तर के साथ-साथ पंडरिया तहसील स्तर पर भी नेशनल लोक अदालत कर प्रकरणों को निराकरण किया गया। लोक अदालत में राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरण रखे गए थे जिनमें से 494 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
जिला न्यायाधीश व, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती नीता यादव के दिशा-निर्देश पर जिला एवं पंडरिया तहसील स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

माननीय श्रीमती नीता यादव, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम द्वारा उक्त लोक अदालत का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती जी के फोटोचित्र पर पूजा/अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद अन्य न्यायाधीशगण, उपस्थित पक्षकारगण एवं अधिवक्तागण तथा अन्य संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा भी दीप प्रज्जवल किया गया।
उक्त लोक अदालत में राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरण रखे गए थे जिनमें से 494 प्रकरणों का निराकरण किया गया। ऐसे प्रकरण जो दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 258 एवं 321 की परिधि में आते है, तथा उनमें से कुल 43 तथा अन्य तुच्छ प्रकृति के कुल 11 प्रकरणों का निराकरण मजिस्ट्रेट महोदय की विशेष सीटिंग द्वारा किया गया।






