

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ रमन सिंह से कबीरपंथी साहू समाज जिला बालोद के द्वारा सौजन्य मुलाकात कर सत्संग भवन आश्रम एवं साहित्य अध्ययन केंद्र के रूप में राशि आवंटित करने की मांग की गई है ताकि समाज में जो भटकाव की स्थिति में जो लोग रह रहे हैं वह अन्य धर्म या पथ पर ना जाएं और मुख्य धारा में शामिल रहे, सत्संग भवन के बनने से विभिन्न संतों का आगमन समय-समय पर होता रहेगा जिससे किसी भी प्रकार से तकलीफ में रह रहे व्यक्ति को संत जनों का उपदेश सुनने से सही रास्ते में चलने की सीख मिलेगी इसके साथ ही श्री जोगीमठ सेवा समिति के द्वारा प्रसिद्ध जोगी मठ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई जिस पर माननीय अध्यक्ष जी ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और उचित सहयोग का भरोसा दिलाया, इस अवसर पर कबीर पंथ साहू समाज आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला बालोद सतीश साहू, सचिव घनाराम साहू, संरक्षक सदस्य बल्दु राम साहू कार्यकारिणी सदस्य भीखाराम साहू एवं बुधारूप राम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे|
रिपोर्टर:
हिरदे सिन्हा:7389867471





