hindmedianews
Breaking News
अन्य

*ग्राम भोथीपार में हुआ परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*ग्राम भोथीपार में हुआ परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन*

*बालोद :-* ग्राम भोथीपार में कर्मा महोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस परिक्षेत्रीय कार्यक्रम में समाज के गौरव और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में तहसील अध्यक्ष श्री मानसिंह सार्वा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री झग्गड़ साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान समाज को संबोधित करते हुए छग तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने कहा कि आज ग्राम भोथीपार की इस पावन धरा पर मां कर्मा के भक्तों के बीच उपस्थित होकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। मां कर्मा साहू समाज की आराध्य देवी के साथ ही भक्ति और शक्ति का प्रतीक हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने में कर्मा महोत्सव की बड़ी भूमिका है। हमारी सरकार तेलघानी बोर्ड के माध्यम से पारंपरिक व्यवसायों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि समाज का हर वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। आइए, हम सब मिलकर अपनी जड़ों से जुड़े रहें और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि कर्मा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक एकता का परिचायक है। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और हमारी युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है। जिला पंचायत के माध्यम से हम सदैव प्रयासरत हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों का भी संरक्षण हो। तहसील अध्यक्ष मानसिंह सार्वा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और आज का यह विशाल समागम हमारी एकता का प्रमाण है। मां कर्मा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें शिक्षा और स्वावलंबन पर विशेष ध्यान देना होगा। परिक्षेत्रीय स्तर पर ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। मैं आयोजन समिति को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि हम भविष्य में भी इसी तरह संगठित होकर सामाजिक विकास के पक्ष में खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का आतिशबाजी और बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। समाज के विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री झग्गड़ साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर,लेखराम साहू अध्यक्ष सरपंच संघ गुण्डरदेही, कौशल साहू ,नेतराम साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज, नीता साहू कार्यकारणी सदस्य परिक्षेत्र,उमाकांत साहू संगठन सचिव, मिलन साहू जिला संयोजक प्रतिनिधि, बिशेश्वर साहू उद्घोषक, ताराचंद साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:
हिरदे सिन्हा:7389867471

 

संबंधित पोस्ट

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर ABVP धमतरी के कार्यकर्त्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Chunesh Sahu

रविवार को कुसुमकसा शिव मंदिर से निकलेगी भव्य कांवड यात्रा..  झरन मंदिर तक होगा पदयात्रा… 

Chunesh Sahu

इनर व्हील क्लब धमतरी में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का आगमन

Chunesh Sahu

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : मतदान दलों का गठन के लिए किया गया प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन

hindmedianews

*मोदी और विष्णु की गारंटी 1 तारीख को माता बहनों के खाते में 1000 रू.मिल जाएगी:* संध्या अजेंद्र साहू

Chunesh Sahu

ख़बर का असर….. धमतरी में मीडिया की सतर्कता से फौती कार्य निःशुल्क पूर्ण हुआ , रविवार को अवकाश भंग कर ऑनलाइन की कार्रवाई…

Chunesh Sahu