hindmedianews
Breaking News
अन्य

शिवमहापुराण की कथा सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाली है : पंडित अनिल तिवारी 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शिवमहापुराण की कथा सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाली है : पंडित अनिल तिवारी 

बालोद…जिले के गुरूर विकास खंड अंतर्गत, ग्राम अरमरीकला,मां चंडी की पावन धरा अमरीकला में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा जिसमें समस्त ग्रामवासी और आस पास के समस्त भक्तवृंद शिवजी के पावन चरित्रों का बड़े भाव से आनंद ले रहे हैं । कथाव्यास के रूप में आचार्य अनिल तिवारी जी (अरमरीकला वाले) अपने सुमधुर कंठ से भोलेनाथ की कथा का वाचन कर रहे हैं। आयोजन का शुभारंभ 27 मार्च रामनवमी के दिन विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ जो कि 02 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव तक चलने वाली है। कथा का समय दोपहर तीन बजे से रखा गया है। भगवान शिव की सभी महिमाओं का वर्णन आचार्य अनिल तिवारी ने बड़े ही सुंदर ढंग से कर भक्तों का झूमने पर मजबूर कर दिया। सोमवार को माता पार्वती का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर अपने उत्साह से इस क्षण को यादगार बना दिया। दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार को शिव पार्वती विवाह में शिव बारात शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगा इसके लिए ग्रामवासियों में अपार उत्साह है। यह आयोजन श्री सेवंत(सूरज) साहू जी एवं समस्त चंदनमलागर के तत्वाधान में समस्त ग्रामवासी अरमरीकला के सहयोग से किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने नवागांव (दयाली) पहुंचकर स्व. विशाल सिंह राज को दी श्रद्धांजलि

Sakshi Bansod

आज गांवों की तस्वीर बदल रही, आगे पूरे क्षेत्र की तस्वीरे बदलेंगी — रवि चंद्रवंशी

hindmedianews

हरेली त्यौहार के अवसर पर युवा ब्राम्हण समाज बालोद के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण,,

Chunesh Sahu

कीचड़ में बैठकर किया विरोध: राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी का तीखा प्रहार

hindmedianews

शासन द्वारा किसानों के हित के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

*भारतीय का संविधान सबसे बड़ा और लिखित है- डाॅ आभा पाल* *संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है- श्री धनंजय राठौर*

Chunesh Sahu