hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

नशामुक्ति केंद्र में योग एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नशामुक्ति केंद्र में योग एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन

 

धमतरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र धमतरी एवं कुंड में आर्ट ऑफ लिविंग के विशेषज्ञ श्री परशुराम निमलकर के मार्गदर्शन में योग, मेडिटेशन और मोटिवेशनल सत्र का सफल आयोजन किया गया। 

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा और समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में यह कार्यक्रम शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान दरबा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति के दौरान हितग्राहियों को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना था।

श्री परशुराम निर्मलकर ने सत्र के दौरान योगासन, प्राणायाम और गाइडेड मेडिटेशन की विधियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि नियमित योग और ध्यान न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन की अशांति, तनाव और नशे की ललक को भी कम करता है। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण और लक्ष्य निर्धारण पर जोर देते हुए कहा कि नशे से मुक्ति केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्तर पर भी होनी चाहिए।

कार्यक्रम में धमतरी केंद्र के 14 और कुंड केंद्र के 15 हितग्राहियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्र के बाद हितग्राहियों ने अपनी अनुभूतियों को साझा करते हुए बताया कि योग और मेडिटेशन से उन्हें मानसिक शांति मिली है और नशे छोड़ने का संकल्प और मजबूत हुआ है। कई लाभार्थियों ने कहा कि यह सत्र उनके रिकवरी प्रोसेस में नई ऊर्जा का संचार करने वाला साबित हुआ। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि हितग्राही नशामुक्ति के साथ-साथ स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर समाज में पुनः स्थापित हो सकें। 

उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला धमतरी (छ.ग.) ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि योग व मेडिटेशन जैसी गतिविधियां नशामुक्ति प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाती हैं।

 

 

संबंधित पोस्ट

*स्थानांतरित संगठन चीफ लालबहादुर साहू के नेतृत्व में प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता,क्रमोन्नति,17% D.A.,वेतन विसंगति,सेटप सुधार,प्रथम तिथि से OPS लाभ सहित अन्य मांगों पर शिक्षा सचिव से चर्चा कर व DPI(लोक शिक्षण संचालनालय ) को समस्याओं का निराकरण करने ज्ञापन सौपा*

Chunesh Sahu

*कोलियारी -खंरेगा मार्ग के शीघ्र निर्माण हेतु दयाराम के नेतृत्व में अरुण साव से मिला प्रतिनिधिमंडल* *सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग से क्षेत्र वासियों को शीघ्र दिलाया जाए निजात- दयाराम साहू*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

Sakshi Bansod

*एनएसएस युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाता है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

सरपंच संघ जनपद पंचायत गूण्डरदेही ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Chunesh Sahu

तेज अंधड़ बारिश के चलते बेलोदी से अरमरी कला मार्ग में गिरा पेड़, पेड़ गिरने से रोड हुआ जाम,

Chunesh Sahu