hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जनहितकारी लोक कल्याणकारी बजट का निगम पी.डब्लू.डी. अध्यक्ष विजय मोटवानी ने किया स्वागत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जनहितकारी लोक कल्याणकारी बजट का निगम पी.डब्लू.डी. अध्यक्ष विजय मोटवानी ने किया स्वागत

 

बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला है प्रदेश सरकार का बजट — विजय मोटवानी धमतरी: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट का स्वागत नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने करते हुए इसे जनहितकारी एवं लोक कल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। मोटवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा व्यवस्था के उन्नयन तथा अधोसंरचना विकास के लिए किए गए प्रावधान दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जो आर्थिक पैकेज घोषित किए गए हैं, उससे नगर निगम क्षेत्रों की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित स्वच्छता एवं पेयजल संबंधी अभियानों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स में इन विषयों को प्राथमिकता दी है। इससे न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई गति प्राप्त होगी। मोटवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित समूचे मंत्रिमंडल को इस जनोन्मुखी बजट के लिए बधाई दी।उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी योजनाओं के कारण धमतरी नगर निगम क्षेत्र

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनेंगी सशक्त – अवनेद्र साहू*

Chunesh Sahu

हजरत बाबा महबूब शाह दातार (उर्स) की 119वीं वर्षगांठ को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

hindmedianews

भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर ओंकारेश्वर मंदिर पलारी और लिंगेश्वर मंदिर मे किया जल अर्पित, पड़कीभाट गांव में किया गया शिव महापुराण की कथा,

Chunesh Sahu

मेडल विजेता सूरज की शर्मनाक करतूत से छत्तीसगढ़ शर्मसार: यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस ने हथकड़ी वाली तस्वीर क्यों नहीं की जारी?

hindmedianews

छात्रावास, आश्रम में बच्चों से काउंसलिंग कर सकारात्मक वातावरण तैयार करें – कलेक्टर श्री महोबे 

hindmedianews

*गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का हुआ शुभारंभ*

Chunesh Sahu