hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

गुण्डरदेही के विकास का ‘महापर्व’ आज संपन्न मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन–लोकार्पण, नई विकास घोषणाएँ भी हुईं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

गुण्डरदेही के विकास का ‘महापर्व’ आज संपन्न
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन–लोकार्पण, नई विकास घोषणाएँ भी हुईं

नगर पंचायत गुण्डरदेही के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण नई घोषणाएँ भी की गईं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, कांकेर सांसद भोजराज नाग, पूर्व रामायणी सांसद मोहन मांडवी, जिला अध्यक्ष बालोद चेमन देशमुख, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, नरेश यदु, यज्ञदत्त शर्मा, तिमिरेंद्रु शेखर एवं टीकाराम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य विकास कार्य एवं घोषणाएँ
• ₹54 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का भूमिपूजन
• ₹1.17 करोड़ से 40 दुकानों वाला आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
• वार्ड क्रमांक 12 व 13 में फुटपाथ निर्माण (₹52 लाख)
• अधोसंरचना विकास कार्य (₹3.40 करोड़)
• विभिन्न समाजों हेतु सामुदायिक भवन (₹55 लाख)
• नई घोषणाएँ:
• ₹1 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन
• ₹1 करोड़ से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण
• ₹3 करोड़ की लागत से एसटीपी (Sewage Treatment Plant) की स्थापना
• साथ ही गुण्डरदेही ब्लॉक में कॉलेज, स्कूल, सड़क, पानी टंकी एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं उद्घाटन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों और विकास-दृष्टि के कारण गुण्डरदेही में योजनाबद्ध एवं संतुलित विकास संभव हो पाया है।

 

संबंधित पोस्ट

लक्ष्मण जायसवाल बने युवा शक्ति प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष*

कहा-सुनी, हक और मर्यादा,तेलीबांधा प्रकरण के बाद छत्तीसगढ़ में नामकरण विवाद पर गरमाई बहस

Sakshi Bansod

लेख:अधिकारी सरकार के इशारे से करते हैं कार्य, बन रहे बलि का बकरा

hindmedianews

मगरलोड तहसीलदार का एक और कारनामा: आम जनता कह रही गोहिया 2.0….गंभीर आरोप

Chunesh Sahu

ग्राम गोछिया में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थगित, अब 21 नवम्बर को होगा शिविर

hindmedianews

*शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने निकाली तिरंगा रैली* *आजादी का 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा फहराने लोगों को बांट रहे तिरंगा और जागरूक भी किया*

Chunesh Sahu