hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

*बालयोगी विष्णु अरोरा की कथा में पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, भक्तिभाव के साथ की नए साल की शुरुआत*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*बालयोगी विष्णु अरोरा की कथा में पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, भक्तिभाव के साथ की नए साल की शुरुआत*

 

    *बालोद :-* ग्राम कुरदी (बासीन) में आयोजक सियाराम साहू के सौजन्य से सुप्रसिद्ध कथावाचक बालयोगी विष्णु अरोरा के द्वारा प्रवाहित हो रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने कथा श्रवण कर अपने नए वर्ष का शुभारंभ किया। बालयोगी विष्णु अरोरा जी की ओजस्वी वाणी और भजनों की मधुर प्रस्तुति ने पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान बालयोगी जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज के लिए प्रासंगिक हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कथा का श्रवण किया और बालयोगी विष्णु अरोरा जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत ईश्वर की भक्ति और संतों के सानिध्य से बेहतर और कुछ नहीं हो सकती। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमेंधर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह नव वर्ष हमारे क्षेत्र की जनता के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। आयोजन के दौरान पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कथा में आए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजक सियाराम साहू परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार होता है।

संबंधित पोस्ट

स्वच्छ धरा वेलफेयर का 163 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता अभियान संपन्न

Chunesh Sahu

हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

Sakshi Bansod

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

पण्डरिया में बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर नहर लाइनिंग, किसानों में आक्रोश कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा और ब्याज की मांग

Sakshi Bansod

कोलिहा, डोंडा क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों ने किया कमाल ,17 ग्रामीण बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वी में हुआ चयन

hindmedianews

श्रम पदाधिकारी के दुर्व्यवहार करने के आरोप समेत अनेक मांगो को लेकर श्रमिक संघ ने किया कलेक्टर घेराव

Chunesh Sahu