hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मोदी सरकार में किसानों को मिल रहा सम्मान,सार्थक प्रयासों से आत्मनिर्भर बन रहे किसान~भावना बोहरा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा,आज ग्राम आगरपानी मे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव के अवसर पर 96 लाख 96 हजार रुपए की कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र के किसान भाई-बहनों को बधाई दी। इसके साथ ही लाभार्थी किसानों को डीजल पम्प, बीज एवं किट,अनुदान राशि व लाभार्थी प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

इन परियोजनाओं एवं अवसंरचना निर्माण से पंडरिया विधानसभा के 12 ग्राम पंचायत अंतर्गत 21 गांव में डबरी, स्टाप डैम व कुंआ निर्माण से सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी साथ ही ग्रामीण अंचलों में जल संरक्षण की दिशा में भी अभूतपूर्व विस्तार होगा। इस सौगात के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी का आभार व्यक्त करती हूं।

 

प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार द्वारा किसानों के हित व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं। कृषि सुधारों, आधुनिक तकनीक, आर्थिक सहायता और मजबूत अधोसंरचना के साथ भारत का किसान आज अधिक सक्षम, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी,कर्मचारी, किसान भाई-बहन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

हिन्दुस्तान में अब लोकसभा की 1132 की सीटें होगी-नामदेव छत्तीसगढ़ रा’य में 24 सांसद चुने जाएंगे

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

Sakshi Bansod

खाद्य पदार्थों में नहीं है समाप्ति तिथि लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़, बच्चे ज्यादातर हो रहे शिकार

hindmedianews

*प्रकाश सोनकर बालोद ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में 462 लोगो ने की आम आदमी पार्टी में सदस्यता ग्रहण* *बालोद में चलाया गया महा सदस्यता अभियान,तीसरे विकल्प के साथ आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूती की ओर*

Chunesh Sahu

दीपावली पर जीव दया व आत्म पूजा का संदेश लेकर केडीवी मिशन ने दृष्टिहीन बच्चों संग मनाई मानवता की दीपावली

hindmedianews