hindmedianews
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा मनाया जा रहा बाल सुरक्षा सप्ताह 2025

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ – बच्चों को दिया जा रहा व्यापक जागरूकता संदेश

जिले में 14 नवम्बर 2025 से 20 नवम्बर 2025 तक जिला पुलिस मुंगेली द्वारा “बाल सुरक्षा सप्ताह 2025” का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग ने पूरे सप्ताह जिलेभर में व्यापक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है।

सप्ताह का शुभारंभ , पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में स्थित मूक-बधिर संस्था में अध्ययनरत 19 बच्चों के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा और जनप्रतिनिधि सौरभ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के बीच पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि बाल सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सभी थानों, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाइयों तथा सायबर सेल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान प्रत्येक बच्चे को उपयोगी जानकारी, सहायता तंत्र तथा सुरक्षा उपायों से अवगत कराया जाए। उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक व शारीरिक शोषण से बचाव, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, अभिभावकों की भूमिका, और पुलिस सहायता हेल्पलाइन 1098, 112 की जानकारी बच्चों को सरल भाषा में दी जा रही है।

बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत बच्चों को थाना भ्रमण, सायबर सेल भ्रमण, और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का अवलोकन भी कराया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को दिखाया गया कि पुलिस कैसे कार्य करती है, अपराधों की जानकारी कैसे दर्ज होती है और किस प्रकार तकनीकी माध्यमों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान श्री पटेल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “सुरक्षा तभी संभव है जब बच्चे जागरूक हों और किसी भी गलत परिस्थिति में बिना हिचक पुलिस से सहायता लें।”

सप्ताह के दौरान रविवार को विशाल मेगा मार्ट में आम नागरिकों, अभिभावकों और बच्चों को बाल सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए, अजनबियों से सावधान रहने के उपाय क्या हैं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देना क्यों आवश्यक है।

इसी क्रम में चैतन्य एकेडमी की परीक्षा के दौरान एकेडमिक पब्लिक स्कूल नवागढ़ की छात्राओं को भी विशेष जागरूकता सत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया पर गोपनीयता सेटिंग्स, और स्वयं की सुरक्षा से जुड़े कदम विस्तार से बताए गए।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में मुंगेली पुलिस द्वारा आयोजित यह बाल सुरक्षा सप्ताह जिले में व्यापक जागरूकता का माध्यम बन रहा है। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुंगेली पुलिस का यह अभियान इस संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है कि बच्चों की सुरक्षा ही सुरक्षित समाज की नींव है, और इसके लिए पुलिस व जनता दोनों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है।

संबंधित पोस्ट

खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आमजन का विश्वास, वनांचल क्षेत्रों में युवाओं को मिल रही नई दिशा

Sakshi Bansod

जागरूकता: यातायात नियमों का दिया गया जानकारी छात्रों की रही भागीदारी

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने प्रदीप कैवर्त

Sakshi Bansod

गांजा तश्कर गिरफ्तार , एक किलो ग्राम गांजा  सहित मोटर साइकिल बरामद 

hindmedianews

एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें रीजनल 3 आर व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी के लिए भारत तैयार

Sakshi Bansod

जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

dharmchandrakar