hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

विधायक भावना बोहरा की पहल पर पंडरिया क्षेत्र में विकास को मिली गति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

निर्माण कार्यों हेतु 9 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, ग्राम पंचायत डोमनपुर में बनेगी सीसी सड़क

कवर्धा। जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए एक और कदम बढ़ाया गया है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा कुल 9 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि विधायक मद से स्वीकृत की गई है, जिसका उपयोग पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोमनपुर में सड़क निर्माण कार्य के लिए किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से लखन के घर से मेलन के घर तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए इस सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक माना जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।निर्माण कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से न केवल ग्रामवासियों को बुनियादी सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में ठोस कदम भी सिद्ध होगा।

विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि “पंडरिया क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों की अनुशंसा की जा रही है।”कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्वीकृत कार्यों का निर्माण समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, जिससे ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए हैं।

ग्राम पंचायत डोमनपुर के ग्रामीणों ने विधायक भावना बोहरा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सीसी सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।इस स्वीकृति के साथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भविष्य में अन्य गांवों में भी इसी तरह के निर्माण कार्यों की योजना तैयार की जा रही है, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

संबंधित पोस्ट

विकास सोनी बने छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष

Chunesh Sahu

वन विभाग बनाम वन विनाश निगम , प्रतिदिन सैकड़ों पेड़ो की हो रही बली

hindmedianews

अलग-अलग स्थानो से 08 जुआरियों को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

कलयुगी पुत्र ने किया पिता का हत्या: शराब पीने के कारण हुई विवाद

Sakshi Bansod

*शहर से लगे गांव में धड़ल्ले से पैर पसार रहे भू-माफिया..* *जिम्मेदार अधिकारियों के चुप्पी से उठ रहे सवाल…..*

Chunesh Sahu

पंडरिया को मिली बड़ी शैक्षणिक सौगात: 4.41 करोड़ की लागत से बनेगा 250 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर

Sakshi Bansod