hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*आज ग्राम ओडा़रसकरी में सर्किल स्तरीय “गीता ग्रंथ पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन “

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आज ग्राम ओडा़रसकरी में सर्किल स्तरीय “गीता ग्रंथ पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन ” कोसरिया यादव समाज मोहंदीपाठ सर्किल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।*

 

*इस दौरान माननीय विधायक जी ने कहा गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है।गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। इसलिए गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए।*

इस अवसर पर कृष्ण यादव जी अध्यक्ष कोरिया यादव समाज सर्किल मोहंदीपाठ, संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, अनिल सोनी जी सरपंच, उमाशंकर साहू जी, अनुभव शर्मा जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, नीतीश मोंटी यादव जी जनपद सदस्य, पंकज चौधरी जी, चेमन सिन्हा जी, कृष्ण यादव जी, दुर्गा प्रसाद यादव जी, अरविंद यादव जी, मदन यादव जी, नारद यादव जी, श्रीमती सरोज यादव जी, मानसिंह यादव जी ,वरुण यादव जी एवं समाज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 हिंदी मीडिया याद राम

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को मिल रही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

hindmedianews

कलेक्टर ने धान, अरहर, सोयाबिन और उद्यानिकी उत्पादक किसानों को फसल बीमा कराने के निर्देश दिए

hindmedianews

*निजी अस्पताल के बाद अब सरकारी अस्पताल की लापरवाही आई सामने….* जि़म्मेदार अधिकारी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल….???.?

Chunesh Sahu

सुरगी पुलिस की तेज कार्रवाई – खेतों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 7 किसानों को मिली राहत

Sakshi Bansod

जिला अस्पताल में गूंजी नौ बच्चों की किलकारी, एक ही रात में नौ माताओं ने दी नवजात शिशुओं को जन्म

hindmedianews

🌟 11 साल बेमिसाल – विकसित भारत संकल्प सभा 🌟 📍 समरसता भवन, कंडेल – मण्डल भोथली, जिला धमतरी

Chunesh Sahu