hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

10.940 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

चिल्फी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.940 किलोग्राम गांजा, एक टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल सहित कुल ₹1,70,000 का माल जप्त किया।  

प्रदेश में नशे के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतर्कता बढ़ाने एवं सूचना संकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।  

 

इसी क्रम में दिनांक 06.02.2025 को थाना चिल्फी पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक काले-नीले रंग की टीव्हीएस मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति गांजा लेकर जबलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी चिल्फी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।NH-30 आबकारी चेक पोस्ट के पास पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। 

जांच के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्ति टीव्हीएस मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। 

पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो बीच में रखे हरे रंग के बैग में दो पैकेट में टेप से लिपटा हुआ 10.940 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।साथ ही, आरोपियों के पास से एक टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।   

आरोपियों के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 06/25, धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। *विवेचना उपरांत आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

बरामद संपत्ति

1. गांजा – 10.940 किलोग्राम

2. मोटरसाइकिल (टीव्हीएस स्टार सिटी) – ₹1,20,000

3. दो मोबाइल फोन – ₹50,000

4. कुल बरामद संपत्ति – ₹1,70,000 

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध व्यापार एवं अपराधियों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दी बधाई

hindmedianews

🎶 फिर सजेगी संगीत की महफिल पंडरिया में – स्वरांजली 3.0 का भव्य आयोजन

hindmedianews

यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, बोले — “यह सिर्फ सड़क नहीं, शहर की दिशा और दशा बदलने वाला मार्ग” कवर्धा को मिली बड़ी सौगात — 10.73 करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ

Sakshi Bansod

दिग्विजय महाविद्यालय मार्ग से नियमविरुद्ध भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने छात्र युवा मंच ने सौंपा ज्ञापन

Admin

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

Chunesh Sahu