
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामला : फरार आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार
बीजापुर।पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में SIT टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने देर रात फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से हिरासत में ले लिया।
इस प्रकरण में पुलिस सुरेश चंद्राकर की तलाश कर रही थी। SIT द्वारा मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सुरेश से पूछताछ की कार्यवाही जारी है।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले की गहराई तक जाने में मदद मिलेगी।
ज्ञात हो कि मुकेश चंद्रकार की हत्या ने पत्रकारिता जगत और समाज में आक्रोश उत्पन्न किया था। पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाया जा सके।
मुकेश की हत्या में नृशंसता की सारी हदें पार
लिवर के 4 टुकड़े
5 पसलियां टूटीं
सिर पर 15 फ्रैक्चर
हार्ट हृदय की नसें फटा हुआ
गर्दन टूटी मिली
पीएम करने वाले डॉक्टरों ने कहा 12 वर्षों के करियर में नहीं देखा ऐसा केस
तैयारी के बगैर इतने गहरे जख्म देना नामुमकिन है, ठेकेदार के करोड़ों के घोटाले ने पत्रकार की जान ले ली। बीजापुर के शहीद पत्रकार मुकेश चंद्रकार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहलाने वाली आई है। उसके शरीर का ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं छूटा था जहां आरोपियों ने चोट न पहुंचाई हो। रिपोर्ट में उसके लीवर 4 टुकड़ों में मिले हैं। 5 पसलियां टूटीं, सिर पर 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा हुआ और गर्दन टूटी हुई मिली है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर
शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में एसआईटी का गठन भी सरकार ने कर दिया है। IPS आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फॉरेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। SIT की टीम जांच के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। फिर चालान पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार न्यायालय से स्पीड ट्रायल की मांग करेगी।
लोगों की जुबान पर एक ही वाक्य आ रहा है की ऐसी मौत किसी दुश्मन को न मिले, और शहीद पत्रकार मुकेश के दोषियों/हत्यारों को फाँसी की सजा मुक़र्रर की जाए।
आरोपी
चुनेश साहू 7049466638





