hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-एक में किया गया जारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

Adv

 

धमतरी 28 अक्टूबर 2024/ पंचायत राज अधिनियम 1993, की धारा-23 के प्रावधानों के तहत धमतरी जिले के अंतर्गत जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-एक में जारी किया गया है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उक्त अधिसूचना को अपने कार्यालय के सूचना फलक पर चस्पा कर प्रकाशन का पंचनामा कलेक्टोरेट कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

इसी तरह छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 23 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांकों में सीमा विभाजित की है। इसके तहत निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी वयस्क निवासी, सारणी में अंतर्विष्ट किसी बात के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह 4 नवम्बर 2024 तक कलेक्टर को लिखित प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार कर उसके बाद अंतिम विनिश्चय प्रकाशित किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी, गुरेदा एवं सलौनी में फाग उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता

Chunesh Sahu

सुतर्रा सर्किल P-308 में पाइपों का अंबार — वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल!

अजय महंत

सरकार के कुशासन एवं राजस्व विभाग के कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर जहर पीकर जान देने की कोशिश की,जिसका हाल चाल जानने गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक

Chunesh Sahu

भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा शौचालय, स्कूली बच्चों को खुले में शौच करने किया जा रहा मजबूर: मौन प्रशासन

hindmedianews

राज्य भर में 72.19% मतदान:कल खुलेगा चुनावी परिणाम से प्रत्याशियों का किस्मत का पिटारा

Sakshi Bansod

कुसूमघटा में ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.06 लाख रुपये जप्त

Sakshi Bansod