कवर्धा : नगर पालिका परिषद पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत गुणवत्ता हिन कार्य होने का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 के आंगन बाड़ी भवन का जीर्णोद्धार अथवा निविनीकरण स्वीकृति हुई जिसमे पहले से ही टूटकर गिर रही छत में 6 mm का सरिया डाल उसके ऊपर छत ढलाई कराया जा रहा है जिसमे किसी प्रकार गुणवत्ता नजर नहीं आ रहा है। जो वास्तविक रूप से एक संदेह का विषय है।
लाखों रुपये की लागत से बने भवन, सड़कें और नालियों को खराब कर रहे हैं ये नामांकित ठेकेदार। इंजीनियर और प्रतिनिधि की अनुपस्थिति में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो सरकारी कार्य में गड़बड़ी और धोखाधड़ी का मामला है। यह भ्रष्टाचार जनता की सुख-सुविधाओं का शोषण कर रहा है और सरकार के साथ धोखा धड़ी किया जा रहा है।
इस तरह की कार्य से आंगन बाड़ी की छत अचानक गिरने का भय बना रहेगा। वहां अध्ययन रत बच्चों की जान हमेशा खतरों से बना रहेगा जो गंभीर विषय है। इस कार्य में गुणवत्ता व सुधार ला सही कार्य किया जाए तो भविष्य होने वाले समस्याओं से बचा जा सकता है।
इस मामले की जांच होनी चाहिए और कार्य सही कराने संबंधित ठेकेदार को हिदायत भी दी जानी चाहिए। जनता को इस मामले में अपनी आवाज उठानी चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहिए जिससे इस तरह की घोटालेबाज लोगों से अच्छा कार्य करवा अपने लिए स्वीकृत भवन, सड़क नाली आदि का एक लंबे समय तक उपयोग में लाया जा सके।