
वृक्ष मित्र बना कर किया,चिटौद स्कूल मैदान में पौधारोपण,
एक पेड़ मां के नाम लगाया गया विभिन्न प्रकार के कई पौधे,
बालोद… जिले के गुरुर विकास खंड के शासकीय माध्यमिक शाला चिटौद स्कूल में वृहद स्तर पर किया गया वृक्षारोपण,
माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात में देश की जनता को एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील से चिटौद में एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण की शुरुवात किया है | साथ ही साथ एक पेड़ माँ के नाम पुरे भारत देश में पौधारोपण किया जा रहा है |इसके तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला चिटौद में पौधारोपण किया गया | साथ ही स्कूल में पौधेके सुरक्षा के वृक्ष मित्र बच्चो का टीम बनाया गया है |संस्था प्रमुख प्रधान पाठक श्री के आर साहू जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ | श्री के आर साहू जी ने कहा की केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है पौधों की नियमत देखभाल करना बहुत जरुरी है | वृक्ष के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते है |वृक्षों से हमें प्राणवायु जीवनदायनी वायु मिलती है | वृक्षोंसे हमें अनेक प्रकार की औषधियों, फल, फूल व छायामिलती है | भावी पीढ़ी को यदि स्वस्थ खुशहाल रखना है , तो हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना होगा | पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति के बीच जीवन यापन की परंपरा को निर्वहन करना चाहिए | साथ ही हमें पेड़ो की रक्षा वैसी करना चाहिए जैसे हम अपने बच्चो की देख भाल करते है | पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और पौधारोपण इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रधान पाठक श्री के आर साहू जी सभी को एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील किये | और इसे वन महोत्सव के रूप में मनाने को कहा है |
एक पेड़ माँ के नाम में सभी ने मिलकर नीम, पीपल, अशोक, नीबू, जाम, आम, के करीब 50 पौधा रोपण किया गया |
इस अवसर उपस्थित ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच श्रीमती कुमारी साहू व शाला प्रबंधन समिति एवं स्व सहायता समूह से श्रीमती प्रतिमा साहू , श्रीमती भागेश्वरी साहू , श्रीमती तुलसी जोगी एवं स्कूल से प्रधान पाठिका श्रीमती मोहिनी चंद्राकर , श्रीमती रुखमनी गजेन्द्र , श्रीमती खेमलता ठाकुर , श्रीमती रामेश्वरी साहू , श्रीमती निशा बघेल , श्रीमती सूची साहू ,श्री पोषण लाल गुरुपारख , श्री लोकेश कुमार साहू एवं सभी विद्यार्थीगण उपस्थित थे |





