hindmedianews
Breaking News
अन्य

भोरमदेव अभ्यारण में किया गया द्वितीय पूनम अवलोकन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , सभी माह में पूर्णिमा की तिथि पर संपूर्ण कर्मचारी वन मंडल अधिकारी से लेकर वनरक्षक एवं चौकीदार स्तर तक के कर्मचारी अधिकारी अभ्यारण्य के वन क्षेत्र में पैदल गस्ती पूरी रात करेंगे। पूनम अवलोकन की इस परिपाटी का शुभारंभ 23 अप्रैल की रात्रि से किया गया था। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस माह की पूर्णिमा 23 मई 2024 को भी पूनम अवलोकन का आयोजन किया गया।अभयारण्य क्षेत्र में रात्रि गस्त करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल करते हुए कुल 18 दल का गठन किया गया था। प्रत्येक दल के लिए पृथक पृथक गस्ती मार्ग का भी निर्धारण पूर्व से ही कर लिया गया था जिससे की संपूर्ण अभयारण्य क्षेत्र का एक साथ अवलोकन किया जा सके। प्रत्येक दल में न्यूनतम 5 सदस्य रखे गए थे। प्रत्येक दल के द्वारा 15 से 25 किलोमीटर तक की पैदल गस्ती रात्रि 8:00 बजे से सुबह 4:00 बजे के मध्य की गई है। विभिन्न दलों को रात्रि गस्त के दौरान गौर, भालू, उल्लू खरगोश गौर तेंदुआ सांप पाम सिवेट चीतल आदि वन्य प्राणी वन क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए।
पूनम अवलोकन का उद्देश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ एक साथ पूरे अभ्यारण में गस्त करने से वन्य प्राणियों की अनुमानित संख्या एवं उनके विचरण क्षेत्र के संबंध में भी सटीक जानकारी एकत्र की जा सकेगी। पूर्णिमा की रात्रि को दृश्यता भी अच्छी रहती है इसलिए इस तिथि का चयन अवलोकन हेतु किया गया है इसी क्रम में आगामी माह में भी पूनम अवलोकन का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चौक पर खड़े ट्रैफिक जवानों को धुप से बचाने के लिए लगाई गई छतरी* *मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस जवानों के लिए लगाई गई छतरी* *यातायात पुलिस धमतरी द्वारा लगातार किये जा रहे हैं सराहनीय कार्य*

Chunesh Sahu

*वेतन विसंगति के खिलाफ सहायक शिक्षक हो रहे लामबंद*

Chunesh Sahu

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने किया दाखिल नामांकन,  पंडरिया विधानसभा की जनता देव तुल्य भाजपा के साथ निभा रही सहभागिता 

hindmedianews

*बाबा साहब की 131वीं जयंती बाजार चौक गुरुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..*

Chunesh Sahu

भाजपा नेता रुद्र प्रकाश साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने लिया संकल्प..  अब की बार कमल खिलाना है. कांग्रेस की दोगली सरकार भगाना है. रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान: हडगहन में तिरंगा रैली का आयोजन**

Chunesh Sahu