hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिक्षा विभाग की अनोखी पहल मतदाता जागरूकता रैली निकाल दिया संदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया– शिक्षक एवं शिक्षा विभाग हमारे समाज और देश की मजबूत नींव है जो सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं उत्साहित रहता है यही कारण है कि लोग कहते हैं कि जो काम किसी से नहीं हो सकता वह शिक्षा विभाग सहर्ष ही कर लेता है। अपने विभागीय कर्तव्यों के अतिरिक्त शिक्षा विभाग समस्त सामाजिक प्रयोजनों से सरोकार रखता है और शासन प्रशासन के समस्त कार्यों को अपना कर्तव्य समझता है इसी तारतम्य में आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतांत्रिक सफलता के लिए अधिक से अधिक मतदान हो और लोगों की रूचि और सम्मान भारतीय संविधान के प्रति बनी रहे सोच के साथ जी.पी. बनर्जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के नेतृत्व में एक बहुत ही विशाल मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई।
इस रैली की खासियत यह रही कि इसमें डोर टू डोर संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका पंडरिया के लगभग हर गली मोहल्ले के लगभग प्रत्येक घर प्रत्येक मतदाता से संपर्क साधा गया और उन्हें उनके मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस रैली की विशेषता यह भी रही कि बिना थके पांच किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय की गई। इस रैली के प्रेरणास्रोत जी.पी. बनर्जी बीईओ पंडरिया ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा दायित्व शैक्षणिक गुणवत्ता लाने और मानसिक विकास करने के साथ ही समाज के हर अच्छे बदलाव और विकास में अपनी भूमिका निभानी भी हमारी जिम्मेदारी है जो हमारे ब्लाक के समन्वयकों, ब्लाक के प्राचार्यों बीईओ आफिस के कर्मचारियों और सबसे अधिक हमारे ब्लाक में कार्यरत प्रत्येक ऊर्जावान एवं कर्मठ शिक्षक साथियों के कारण हर बार संभव हो पाता है। अर्जुन चन्द्रवंशी बीआरसी पंडरिया ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों और कर्त्तव्यों का बेहतर क्रियान्वयन की जवाबदेही भी हम लोगों की बनती है क्योंकि हम लोग शिक्षा विभाग से जुड़े हैं और समाज को शिक्षा विभाग और शिक्षक ही एक सार्थक दिशा में ले जा सकते हैं। मतदान प्रत्येक वयस्क का अधिकार और कर्तव्य है आज हम लोगों को लोगों को पुनः जागृत करना है कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने मत का प्रयोग करें। इस रैली में जी. पी. बनर्जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया, अर्जुन चंद्रवंशी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पंडरिया, अश्विनी चंद्राकर जिला खेल अधिकारी, विनोद गोस्वामी बीआरपी, शैक्षिक समन्वयकगण- दीपक ठाकुर, एस. पी. डडसेना, रघुनंदन गुप्ता, कन्हैया लाल चंद्राकर, उत्तम लॉयल, ईश्वर तिवारी, काशी गोयल, हमिद उल्ला खान, जितेंद्र चंद्रवंशी, के. के. गुप्ता, कमल सोनी, राम सिंह धुर्वे, गयाराम सिंगरौल, प्रफुल बिसेन, विनोद चंद्रवंशी, शिक्षकगण- शिवकुमार बंजारे, विजय चंदेल, लक्ष्मण बांधेकर, संजय कुमार कोशले, रवि कुमार महरा, तिवारी लाल चेल्से, टी एन स्वर्णकार, रामकुमार टोण्डे, सुमित पांडे, दुर्गेश वैश्य,  बीना धावलकर, कुमुदिनी तिवारी, स्मृति द्विवेदी , उमा पाठक, शैल बिसेन, मोहन राजपूत, पवन पाठक, राजेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र राठौर, नीलम श्रीवास्तव, स्टाफ बलराम धृतलहरे, खेमसिंह भास्कर, संतोष सोनी, शंकर साहू, कोमल चंद्राकर के साथ ही सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों की शिक्षक – शिक्षिकाओं ने बड़ी संख्या में इस रैली में हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

फर्जी कंपनी बनाकर 5.51 लाख की ठगी, आरोपी मिर्जापुर से पकड़ा गया

Sakshi Bansod

नामदेव समाज की हुई बैठक संपन्न, साफ सुथरा छवि के कारण अभिताभ नामदेव बनाए गए पुनः जिलाध्यक्ष

hindmedianews

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ई-रिक्शा, जेसीबी व डम्फर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

hindmedianews

कांवड़ियों की सेवा और सत्कार का पुण्य अवसर हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है : भावना बोहरा

hindmedianews

स्लग — हिड़मा के बाद बड़ी सफलता: जोगा उर्फ़ टेक शंकर समेत 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sakshi Bansod