
छत्तीसगढ/बालोद
बालोद विधानसभा क्षेत्र में नेताओं राजनीतिक पार्टियों में सियासी गरमाने लगी है,..।
चुनाव के नजदीक आते ही सभी सत्ता पाने, विधायक बनने की चाह में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना भरपूर दमखम लगा रही है ।
वहीं दूसरी ओर नए नए खड़े प्रत्याशियों ने बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों की बेचैनी बढ़ा दी है,
सतत् चुनावी जनसंपर्क में जिस प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है ऐसा लग रहा है मानों अब जनता राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर नए प्रत्याशियों में रुझान और दिलचस्पी ले रहें हैं जिससे चुनावी मुक़ाबला पलटने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि लगातार हमर राज पार्टी प्रत्याशी विनोद नागवंशी का सतत् जनसंपर्क डोर टू डोर जन सम्पर्क जारी है जिसमें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.. वहीं ग्रामीण जन समर्थन और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं जिससे हमर राज पार्टी के प्रत्याशी की जमीनी ग्रामीण सतह मजबूत दिखाई दे रहे हैं।
लोग आश्वस्त कर रहे हैं कि अब बालोद गुरुर के विकास के लिए योग्य व्यक्ति को जीतने, ताकी विधानसभा का चहुमुखी विकास हो सके. जिसके लिए विनोद नागवंशी घर घर जाकर मतदान करने अपील कर रहें हैं।
धनोरा भरदा, घोघोपुरी, बारपारा,एवम आसपास के ग्रामों में आज जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ।





