hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

आहता में बिजली चोरी, सुपरवाइजर और आबकारी उप निरीक्षक की सांठगांठ   टीम के पहुंचते ही कटी लाइन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लगातार

आहता में बिजली चोरी, सुपरवाइजर और आबकारी उप निरीक्षक की सांठगांठ

  टीम के पहुंचते ही कटी लाइन

 

सिकोसा।

बालोद जिले के सिकोसा देशी शराब दुकान के आहता लगातार सवालों के घेरे में आता जा रहा है। पहले गंदगी और फिर किराए के दुकान में संचालित किए जाने के बावजूद किरायानामा और नौकरनामा के नाम पर कठघरे में रहा है। यही नहीं गंदगी और दो-तीन दिन पुराने खाने के सामानों को बेचने के मामले में सुर्खियों में रहा है बावजूद इसके विभागीय जिम्मेदार अब तक अहाता संचालक पर मेहरबानी बनाए हुए हैं। अब फिर अहाता संचालक का नया मामला सामने आया है जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं किए जाने के कारण लाइन काट दी गई लेकिन आबकारी विभाग की सांठ गांठ से बाकायदा अहाता संचालक को बिजली मिल रही है। 

 

दो माह का 12 हजार पैसा बाकी

 

विद्युत विभाग सिकोसा के कनिष्ठ अभियंता चंद्रकुमार बघेल ने बताया कि सिकोसा देशी शराब दुकान पर मीटर देवसिंह के नाम से जारी किया गया था। लेकिन दो माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। जिसका बिल 12 हजार रुपए अहाता संचालक ने अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते 15 दिन पूर्व अहाता का लाइन काट दिया गया है। शराब दुकान से अवैध तरीके से बिजली लिए जाने के मामले में जल्द ही कार्यवाही किए जाने की बात कनिष्ठ अभियंता ने कही है। 

विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत

 

सिकोसा देशी शराब दुकान के संचालक नोकेश साहू और गुण्डरदेही आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जागेश्वर सिंह से पूरे मामले को लेकर चर्चा की गई तो दोनों एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आए और जब नवभारत की टीम मौके पर पहुंची तो महज 15 मिनट के भीतर लाइन काट दी गई। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर अगर दोनों को जानकारी नहीं थी तो लाइन कैसे काट दी गई और बगैर जानकारी के आहता संचालक ने आखिर कैसे चोरी कर लाइन ले ली यह जांच का विषय होगा।

 

 रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

              हिरदे सिन्हा 

 

मो -7771845128 

     73898 67471

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोंथा’ ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों में दिखेगा असर

hindmedianews

एक्के नंबर – सब्बो बर” के जरिए अब एक कॉल पर मिलेगी हर आपातकालीन सहायता ,अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई गई हरी झंडी ,कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा शुरू

Sakshi Bansod

*ग्राम कोसा और सिर्री में पंथी नृत्य प्रतियोगिता का हुआ* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर; कलाकारों का बढ़ाया हौसला*

Chunesh Sahu

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत राजीव युवा मितान क्लब खरेंगा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Chunesh Sahu

नियमितिकरण अधिनियम को लेकर अपर कलेक्टर ने ली बैठक

Chunesh Sahu

राशनकार्डधारी जल्द से जल्द ई-केवायसी या मोबाइल नंबर सीडिंग करा लें- खाद्य अधिकारी जनवरी-फरवरी में किया जायेगा राशनकार्डों का नवीनीकरण

Chunesh Sahu