
छत्तीसगढ/धमतरी
छत्तीसगढ के धमतरी जिला में ग्रोइंग मून एकादमी मकई चौक धमतरी के विद्यार्थियों ने अबेकस प्रतियोगिता में गणित के हुनर को प्रदर्शित करते हुए स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम करके एकेडमी व शहर का नाम गौरन्वित किया।
एकेडमी द्वारा अबेकस जो कि एक ब्रेन डेवलपमेंट प्रोग्राम है जिसमें बच्चों को गणित विषय के जोड़ घटाना गुना भाग टेबल जैसे सवालों को बिना केलकुलेटर के सहायता से केलकुलेटर से भी तेज हल करने का हुनर सिखाया जाता है
एकादमी के संचालक श्री गोविंद सिंह पटेल ने बताया कि हमारे एकेडमी के विद्यार्थियों ने ब्रेनिस अबाकस एजुकेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 2023 मे लिखित एवं मौखिक परीक्षा में भाग लिया यह प्रतियोगिता रायपुर में 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में चारों जोन से लगभग 1000 बच्चों ने परीक्षा में अपने गणित का विशेष हुनर दिखाते हुए अलग-अलग लेवल में 200 क्वेश्चन को 10:00 मिनट में पूरा कर स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया प्रतियोगिता में ग्रोइंग मून एकादमी धमतरी से 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 42 विद्यार्थियों ने टॉप 5 मे और 18 विद्यार्थियों ने टॉप 10 मे अलग-अलग लेवल में अवार्ड प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता मे स्टेट लेवल चैंपियंस और टॉप 5 में खिताब पाने वाले विद्यार्थी हैं
चैंपियन- सक्षम यादव, आरना त्रिवेदी,भावेश खापर्डे, सुनिश्का कँवर, ऋषि निशाद, वियान नानकानी । टॉप 5 – अक्षज, कुशाग्र, बिमलेन्दु, नेहल,मनीष, सिमरन, श्रेया, दिव्यांश, युवान, अबान, यशराज, अनाया, मोक्षिता, श्रद्धा, इन सभी छात्रों ने पूरे राज्य में एकेडमी व शहर को गौरवान्वित किया। ग्रोइंग मून अकादमी के द्वारा 31 अक्टूबर को सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि- डा. सरिता दोषी, प्रवक्ता- श्री अमित महेश्वरी, विशेष अतिथि- श्रीमती श्रुति साहेब रहे जिन्होंने सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी वितरण करके उन्हे आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में सभी पालकगण शामिल हुए और ग्रोइंग मून एकादमी के शिक्षक कांति मैम, सृष्टि मैम, जिज्ञासा मैम, अजय नामदेव सर, महेन्द्र सर का विशेष सहयोग रहा ।
अकादमी के सभी शिक्षक और पालकगण धारना देवांगन , ऋषिराज गौतम, नीरज नानकानी, सुनील यादव, सुरेश देवांगन, एस.डी. कुरैशी, राकेश निषाद, सत्यकला रामटेके, सभी ने विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी है ।
चुनेश साहू 7049466638





