hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगार

निर्दलीय प्रत्याशी मीना सत्येन्द्र साहू को मिला सर्व समाज का समर्थन… नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी मीना साहू की नामांकन रैली जबरदस्त रही। मीना साहू की पहली शक्ति परीक्षण थी जिसमें भाजपा और कांग्रेस की भीड़ से ज्यादा भीड़ उमड़ी। लोग स्वस्फूर्त होकर सिर्फ सूचना पाकर अपने-अपने संसाधनों से रैली में शामिल होने पहुंचे थे। रैली ने जब बालोद शहर का भ्रमण किया तो घरों के सामने लोगों का हुजूम देखते ही बन रहा था। कई जगहों पर तो लोग मीना को आशीर्वाद देते हुए भी नजर आए। एक अनुमान के मुताबिक रैली में 6 से 7 हजार लोग उपस्थित रहे। सोमवार को विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन का अंतिम दिवस था। इस अवसर पर अनेक लोगों ने नामांकन दाखिल किये। इन्ही में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस से नाराज होकर मीना साहू ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व शहर में रैली निकाली गई। इस रैली में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। माना जा रहा है कि यह रैली भाजपा और कांग्रेस की रैली से बड़ी थी। इसका कारण बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस की जो रैली थी वह तीनों विधानसभा की संयुक्त रैली थी, जबकि यह मीना साहू की एक अकेले प्रत्याशी की रैली थी। औसत निकालने पर यह स्पष्ट हो गया कि मीना साहू की रैली कांग्रेस और भाजपा की रैली पर भारी पड़ी है।

सर्व समाज के लोग हुए शामिल

रैली में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। गुरुर व बालोद क्षेत्र के लोग अपने-अपने गांव से समर्थकों को लेकर पहले गंगा मैया परिसर और फिर उसके बाद सरदार पटेल मैदान पहुंचे। यहां से रैली की शक्ल में मीना साहू ने नगर भ्रमण किया बताया जाता है कि मीना साहू ने सर्व समाज के लोगों से समर्थन की अपील की है। कई समाज के लोगों से वह मिल भी चुकी है। सभी ने समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

 

 

रैली थी तीन बजे लेकिन 11 बजे ही पहुंच गए थे लोग मीना साहू की नामांकन रैली की अनुमति 3 बजे की मिली थी, लेकिन काफी संख्या में लोग लगभग 11 बजे ही बालोद पहुंच गए थे। पूरे जिले के सब तरफ से लोगों की आने के कारण अलग-अलग स्थानों पर उन्हें एकत्र किया गया। उसके बाद सभी लोग झलमला गंगा मैया मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद चूरगियां परिसर में भोजन ग्रहण किए। पश्चात 3 बजे शहर में रैली निकाली गई। सभी लोग नया बस स्टैंड में अपना वाहन रख वहां से रैली के रूप में नगर भ्रमण किया।

 

रैली में शामिल लोगों में रहा गजब का उत्साह आयोजित रैली में शामिल लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सारे लोग जब चुरगिया परिसर गए तो झलमला से लेकर चुरगिया परिसर तक वाहनों का रेला लग गया था। चुरगिया परिसर पहुंचने पर अपने आप लोग सभा में परिवर्तित हो गए। पहले यहां पर किसी तरह की सभा नहीं रखी गई थी, लेकिन लोगों ने वहां पर संबोधित कर सभी लोगों को चुनाव समर में कूद जाने का आह्वान किया। खास बात यह रही कि यहां पर सारे समाज के लोगों ने अपना संबोधन दिया और मीना साहू को जिताकर विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया। इस दौरान लगातार अब नहीं साहिबो कांग्रेस व भाजपा ला बदल के राहिबो के नारे लगते रहे।

 

मैं निर्दलीय नहीं सर्व समाज की प्रत्याशी हूं,,मीना साहू इस अवसर पर निर्दलीय प्रत्याशी मीना साहू ने कहा कि मैं निर्दलीय प्रत्याशी नहीं हूं। मैं सर्व समाज की प्रत्याशी हूं। सभी समाज के लोगों ने मुझे खड़ा किया है। कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मुझे अपना समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जीवन भर पार्टी की सेवा की, लेकिन जब टिकट की बारी आती है तो एक परिवार विशेष को टिकट दे दी जाती है। पार्टी के कई लोगों ने भी टिकट बदलने की मांग की थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। मैं आप सबके समर्थन से निश्चित रूप से विजय होऊंगी यह मुझे आप सब लोगों को यहां देखकर विश्वास हो गया है। मीना साहू ने कहा कि सभी लोग एक होकर आज से अभियान में जुट जाएं और अपनी बहन को जीत दिला कर ही दम लें।

 

 

संगठन में नहीं थी पूछ परख,,ललिता साहू इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ललिता पीमन साहू ने कहा कि हमें बैठकों तक की जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसकी वजह से नाराजगी थी। टिकट बदलने की भी मांग पुरजोर ढंग से की गई थी लेकिन इसे भी अनसुना कर दिया गया। ललिता पिमन साहू ने कहा कि मीना साहू को पूरा समर्थन देते हैं और हमारे सभी कार्यकर्ता मीना साहू के लिए काम करेंगे, और उसे हम जीता कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटे कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं है।

 

बालचरण साहू 7587762322

संबंधित पोस्ट

गौरी गौरी विसर्जन में नाचने के दौरान हुए अपचारी बालकों के बीच में धक्का मुक्ति में हुए विवाद में दो को चाकू लगने से एक की हुए मौत एवं एक घायल के मामले में आरोपीगण को किया गया तत्काल गिरफ्तार*

Chunesh Sahu

प्रचार के अभाव में फीका पड़ सकता है एक दिवसीय मेला, राजनीतिक असंतुलन ने बढ़ाई चिंता सांसद संतोष पांडेय होंगे अतिथि 

hindmedianews

धमतरी पुलिस, थाना नगरी द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही”*

Chunesh Sahu

रोवर रेंजर्स एवं स्काउट गाइड द्वारा साइकिल हाईक, स्वच्छ्ता अभियान चलाया, एवं सामाजिक जागरूकता कक्षाएं ली गयी

Admin

*गुरुर ब्लाक में भू माफियाओं पर लगाम लगाने की बजाय…. नवरात्र ऑफर….*

Chunesh Sahu

पंडरिया और पांडातराई को मिली 2.98 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Sakshi Bansod