hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मोटर सायकल लूट भागने वाले दोनों आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी राधेश्याम धृतलहरे पिता स्व.  खेलन धृतलहरे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम घुकसा थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम द्वारा दिनांक- 24.10.2023 को थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मैं दिनांक-24.10.2023 को अपने मोटर सायकल सी.डी. डान काला रंग में सामान खरीदी करने के लिये कवर्धा आया हुआ था। दोपहर लगभग 02:45 बजे रेवाबंद तालाब के सामने पुराना सुलभ शौचालय के बाजू में रूका था। उसी दौरान दो अज्ञात लड़के वहा पर आये और मुझे डरा धमका कर मेरा मोटर सायकल लूटकर भाग गये। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-709/2023 धारा-392 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी द्वारा मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक  संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक  एम.बी. पटेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने में टीम गठित कर लूट के मोटरसाइकिल एवं आरोपियों के पता तलाश हेतु टीम गठित कर तत्काल थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। दौरान पता तलाश के पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ और आरोपीगण (1) सुनील कोसले (2) मुकेश पनागर से दिनांक-26.10.2023 को लूट की मोटर सायकल बरामद कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक श्री सालिक राम साहू, सउनि दर्शन साहू, सउनि चन्द्रभुषण सिंह, प्र.आर. हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक अनिल सेन, आरक्षक पवन चंद्रवंशी, आरक्षक गोपाल ठाकुर, आरक्षक अजय वैष्णव, आरक्षक दिलहरण मरकाम, आरक्षक गणेश छेदावी, सैनिक देवेन्द्र चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।

संबंधित पोस्ट

आयुष्मान कार्ड से जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित, 38 करोड़ रूपये से अधिक का मिला निःशुल्क इलाज

Chunesh Sahu

एंटी पोचिंग टीम की बड़ी कार्रवाई जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, अभयारण्य क्षेत्र में पहली बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

भोरमदेव पदयात्रियों का प्राइवेट स्कूल संघ ने किया स्वागत और सम्मान: लोगों ने पुनीत कार्य के लिए संघ को सराहा

hindmedianews

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा की

hindmedianews

*बालोद पुलिस द्वारा नवीन कानून पर आयोजित किया गया एकदिवसीय कार्यशाला*

Chunesh Sahu

बालोद जिले के गुरुर थाना के थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर का ट्रांसफर हुआ है सुनकर ग्राम सोरर में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले ने ग्राम सोरर में फटाका फोड़कर जस्न मनाया गया..थाना गुरुर टी आई श्री रोहित मालेकर ने कहा अवैध कार्यो के विरुध उनका अभियान जारी रहेगा..पढ़िए पूरी खबर.. बालोद–बालोद जिले के गुरुर थाना के नए थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर का ट्रांसफर हुआ है सुनकर ग्राम सोरर में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले ने ग्राम सोरर में फटाका फोड़कर जस्न मनाया जा रहा है साथ ही अवैध कार्य मे लिप्त लोगो मे हर्ष का माहौल है, थाना प्रभारी गुरुर द्वारा लगातार अवैध कार्यों में लगाम लगाया गया है जिससे आम जनता भी थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर से आम जनता भी खुश है ।थाना गुरुर प्रभारी श्री रोहित मालेकर ने अवैध शराब बिक्री व जुआ सट्टा,यातायात व्यवस्था, व चोरी की घटनाएं लगातार हो ने पर लगातार कार्यवाही की गई। जिससे अच्छी क़ानून व्यवस्था गुरुर टाउन में देखने को मिला है ।टी आई श्री मालेकर से स्थान्तरण के सन्दर्भमे पूछने पर होने कहा कि अभी तो फिलहाल वे गुरुर थाने में रहकर सेवा दे रहे है ,अवैध कार्यो के विरुध उनका अभियान जारी रहेगा।।

Chunesh Sahu