hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 19 को* *राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाव और जागरूकता फैलाना है उद्देश्य*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*अर्जुन्दा:-*

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 19 अक्टूबर को प्रातः 12:30 बजे महाविद्यालय में किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ही भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में पंजीयन के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। यह पूर्णतः निशुल्क है।

*युवा विकास राष्ट्र विकास की भावना जागृत करना है उद्देश्य – वरिष्ठ स्वयंसेवक व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत टंडन*

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाओ और राष्ट्रीय सेवा योजना के उपलब्धियां गतिविधियों और योगदान से स्वयंसेवकों को अवगत कराना है। जिससे भविष्य में स्वयंसेवक अनुशासित और अपने व्यक्तित्व का बेहतर विकास कर सकें। हर स्वयंसेवक में एक नेतृत्व करने की क्षमता विकास करना सेवा समर्पण और त्याग की भावना ईमानदारी और पूरी दृढ़ इच्छा शक्ति निष्ठा के साथ दिए गए कार्यों का निर्वहन कर सकें। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ऐसा आयोजन पहली बार किया जा रहा है। जिसको लेकर स्वयंसेवको में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। 

*प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार का विवरण इस प्रकार है*

इस महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी यशवंत कुमार टंडन वरिष्ठ स्वयंसेवक व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक द्वारा 501रूपए एवं मेडल प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को देवेन्द्र कुमार साहू राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक (शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद) के द्वारा 301 रूपए मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दानेश्वर सिन्हा द्वारा 201 रूपए मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

विशेष उपहार के रूप में सुदर्शन साहू, जीवन भुआर्य, शुभम देशमुख की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एन.एस.एस प्रदान किया जाएगा।

 इस महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भाग लेने के लिए पंजीयन प्रभारी के पास अपना पंजीयन करा सकते हैं।

व इस प्रतियोगिता से सम्बंधित जानकारी के लिए परीक्षा संयोजक यशवंत कुमार टंडन से सम्पर्क मों 6261543070 कर सकते हैं। 

 

के नागे की रिर्पोट +917697402463

संबंधित पोस्ट

बागेश्वर धाम की बरसी कवर्धा में कृपा, पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महराज का तीन दिवसीय राम, हनुमान कथा कर बहाएंगे अमृत धारा

hindmedianews

जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न धमतरी, कोस्टा पारा नंदी चौक में हुआ आयोजन – अतिथियों का अभिनव तरीके से स्वागत, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Chunesh Sahu

*श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए तीर्थयात्री, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी*

Chunesh Sahu

स्टूडेंट्स को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, शहर में बढ़ी दहशत

Sakshi Bansod

सब जूनियर वेटलिफ्टिंग संघ रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप का आगाज… दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने किया उद्घाटन…

Chunesh Sahu

शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु “आदि कर्मयोगी” अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम

Chunesh Sahu