hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

10 सितंबर को कुरूद में मनाया जायेगा ओबीसी दिवस.                             ओ बी सी संयोजन समिति के सदस्य जुटेंगे कुरुद में.. 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद.. (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ओबीसी अधिकार आंदोलन के प्रथम शहीद चूल्हाई राम साहू की शहादत की याद में आजादी के महज 25 दिन बाद 10 सितंबर 1947 को सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु अर्थात ओ.बी.सी. (अन्य पिछड़ा वर्ग) को भी समान हिस्सेदारी और सामाजिक सुरक्षा (ओबीसी सुरक्षा अधिनियम) दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रोत्साहित होकर स्थापित अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति राम लखन चंदापुरी जी ने आजादी की दूसरी संघर्ष-ओबीसी जन-जागरण महाअभियान ” का शंखनाद किया था , जिसे ओबीसी दिवस के रूप मे मनाया जाता है, ओ.बी.सी. (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा विगत तीन वर्षों से पूरे प्रदेश में ओबीसी दिवस मनाया जाता रहा है इस वर्ष भी 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से ऑडिटोरियम भवन डिपो रोड कुरूद ज़िला धमतरी में धूमधाम से राज्य स्तरीय ओबीसी दिवस मनाई जा रही है, इस अवसर पर भारतव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार त्याग मूर्ति रामलखन चंदापुरी जी का मूर्ति का अनावरण भी किया जा रहा है

 

पूर्णकालिक प्रचारक युवराज सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष एस एल साहू, संभाग प्रभारी किरत राम कुल्हारा ज़िला अध्यक्ष हरीश यादव जिला प्रभारी अंकालु राम साहू जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण निषाद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहु जिला महामंत्री देवेश भारती जिला सचिव महेश भौंरे जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र धरमगुड़ी जिला महासचीव परमानंद साहु ने संयुक्त रूप से ओबीसी दिवस को ओबीसी समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, संस्कृति, स्वाभिमान और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक बताते हुए है ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के साथ साथ पूरे प्रदेशवासियों को तन-मन-धन, समय और सभी साधनों सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से यथा संभव सहयोग कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गौरवशाली उत्सव में सहभागी बनने की अपील किया है |

संबंधित पोस्ट

hindmedianews

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने 2019-20 तक जो भी कार्य अपूर्ण है उसे अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश।

hindmedianews

मासूम बाल मजदूर:सरकारी कार्य में मासूमियत की बलि वन विभाग कटघरे मे

hindmedianews

आज गांवों की तस्वीर बदल रही, आगे पूरे क्षेत्र की तस्वीरे बदलेंगी — रवि चंद्रवंशी

hindmedianews

भाजपा विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, भितरवार विकास कार्यों समीक्षा

Sakshi Bansod

*लोन वर्राटू..* *पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण…महिला नक्सली पर था इनाम की घोषणा…*

Chunesh Sahu