hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

जमात मंदिर में संस्कृति महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
बच्चे दिखे राधा कृष्ण की वेश भूषा में
पंडरिया : प्राचीन जमात मंदिर प्रांगण के श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहूत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंडरिया नगर की संस्कृति महिला ग्रुप के सदस्यों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर पूजन एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राधे राधे परिवार भी शामिल हुआ और संगीतमय श्री कृष्ण जी के सुंदर भजन कीर्तनों से संपूर्ण वातावरण भी भक्तिमय हो गया । मंदिर दर्शन हेतु आने वाले परिवार के बच्चे राधा कृष्ण की वेश भूषा में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। 
 संस्कृति महिला ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह,शैल बिसेन, श्वेता श्रीवास्तव, शशि देवांगन, सुष्मिता श्रीवास्तव, प्रफुल्ल बिसेन, रवि श्रीवास्तव, एवं राधे राधे परिवार के श्री नारायण गुप्ता एवं साथियों तथा नगर की उपस्थित महिलाओं ने मिलकर श्री कृष्ण जन्म से पूर्व अनेक भजन प्रस्तुत किए । मध्यरात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्म के समय सामूहिक आरती की गई और आतिशबाजी व डोल बाजे के साथ हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण की आरती पश्चात जमात मंदिर के श्री वैष्णव परिवार के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, शंकर चंद्रवंशी, विशाल देवांगन तथा जमात मंदिर की मनोरमा दीदी, केशरी दीदी साथ ही नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं संस्कृति महिला ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

Sakshi Bansod

*बेमेतरा: नवागढ़ शराब दुकान पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 9 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज…*

Chunesh Sahu

*गणतंत्र दिवस पर गुंडरदेही में सजेगी देशभक्ति की महफिल: “ड्रिल मैन” और “अबूझमाड़ मल्लखंभ” होंगे आकर्षण के केंद्र*

Chunesh Sahu

जिला स्तररिय विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश अध्यक्ष_ रमेश यदु 

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले के स्कूल भवनों के मरम्मत एवं अन्य सुधार कार्य के लिए लगभग 12 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति

hindmedianews

जोन स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में प्राथमिक शाला केशली गोड़ान के नन्हें सितारों का जलवा 10 संकुलों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर जीते कई खिताब

Sakshi Bansod