
बालोद. गुरूर.. संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगने ग्राम खूंदनी पहुंची भाजपा की नेत्री व जनपद सदस्य गुरुर श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू उन्होंने गांव के लोगों के घर घर जाकर व जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और हमारे देश के प्रधानमंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए किए जाने वाले नेक कार्य को समझाया इस कार्यक्रम को लेकर ग्राम खुदनी के लोगों में अत्यंत हर्ष का विषय बना रहा लोगों में खुशहाली का माहौल देखा गया। आने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार निश्चित रूप से बनने जा रही है इस पर पूर्ण रूप से लोगों ने हमें आश्वस्त किया है
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य संध्या साहू, युवा मोर्चा के महामंत्री अजेंद्र साहू ,युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र साहू प्रमोद सिंहा ,रवि साहू, धीरू दीवान, रुक्मण साहू ,संजय साहू सहित गांव के अत्याधिक संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे





