
कवर्धा, कबीरधाम जिला व विधनसभा क्षेत्र पंडरिया के अंतिम छोर ग्राम रणवीरपुर पहुचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिहदेव,रहे मुख्य अतिथी “भरोसे का किसान सम्मेलन”मे इस कार्यक्रम के मुखिया अर्जुन तिवारी के प्रयासों से सफल रहा यह कार्यक्रम । अर्जुन तिवारी के प्रेम और समाजसेवी भाव को देख समर्थको के मार्गदर्शन में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही वही बड़े ही सुन्दर ढंग से “भरोसे का किसान “सम्मेलन सरफल रहा ।
वही उप मुख्यमंत्री सिह्देव ने कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे तिवारी जी की बुलाने पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । छत्तीसगढ़ के लोगों हर सम्भव प्रयास सुविधा देने कर रही कांग्रेस सरकार,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा मेरा जय और बीरू की जोड़ी की बात लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा, जो अब आगामी विधानसभा चुनाव में कका और बबा का फिल्म हिट होकर कांग्रेस की सरकार पुन: छत्तीसगढ़ में स्थापित होगी ।
वही पार्टी को छोड़कर जाने के बात पर यह कहा कि मेरे पूर्वजों ने भी कांग्रेस की साथ रही है और मै भी रहूँगा साथ ही यह भी कहा कि अगर अगले जन्म भी अवसर मिले तो भी मै कांग्रेस का दामन थाम कर काम करूं ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी द्वारा आयोजित भरोसे के किसान सम्मेल के सफल आयोजन के लिए दिए बधाई ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी के द्वारा पंडरिया विधानसभा के सहसपुर लोहारा के ग्राम रणवीरपुर में आयोजित भरोसे किसान सम्मेल के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण विभाग प्रदेश सचिव अशोक वैष्णव ने क्षेत्र के किसानों,कार्यकर्ताओं एवम आयोजक श्री अर्जुन तिवारी को बधाई दिए ।
अशोक वैष्णव ने बताया की भरोसे के किसान सम्मेलन में हजारों की तादात में किसान एवम कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।






