
@अजय जांगड़े
कवर्धा: जिले में इन दिनों बड़ी मात्रा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफ़लता प्राप्त हुआ है जो आज भी जिले के जेल में बंदी बने हुए हैं इसलिए ये कार्य तारीफे काबिल है।
लेकिन शराब तस्कर सहित कोचियों का भरमार तो है ही पर गांजा जैसे मादक पदार्थों का गली मोहल्ले में खुलेआम बिक्री इस कदर हावी है जैसे हाट बाजारों में हरी सब्जी की दूकान हों, हां गलत कार्य एक पर्दा के पीछे होता है पर पर्दा उठाने का हक और हिम्मत सिर्फ पुलीस प्रशासन को ही है पर प्रशासन की क्या मंशा है वो ही जाने।
हम बात करें नवीन युवा पीढ़ी की तो बताते चलें बड़े, बुजुर्गों के साथ साथ नाबालिक बच्चो का भी भिविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है ।






