hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत नेउर के सरपंच को 6 वर्षो के लिए निर्वाचन से वंचित, भ्रष्टाचार करने का मामला में बर्खास्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम:जिले में निर्माण कार्यों में ढीलाई एवं भ्रष्टाचार करने वाले तथा कार्यों के दौरान स्वेच्छा चारिता करते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कमर्चारियों और सचिवों पर प्रशासन की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सो-कॉज़ नोटिस के साथ ही तीन सचिवों को निलंबित भी किया गया है । इसके अलावा साठ सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है । इसी दौरान जिले के पंडरिया विकासखंड में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पंडरिया अन्तर्गत भी एक बड़ी कार्यवाही सामने आ रही है।
 न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.06.2023 के अनुसार ग्राम पंचायत नेउर के सरपंच फूलबाई सोनी के ऊपर गाज गिरी है, जिन्हें छत्तीसगढ़ पंचायती राज्य अधिनियम 1993 की धारा 40 – 1 (ख) के तहत बर्खास्त किया गया है एवं अधिनियम की धारा 40(2) के तहत आने वाले 6 सालों के लिए निर्वाचन हेतु तत्काल प्रभाव से वंचित कर दिया गया है । अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया द्वारा यह समूची कार्यवाही शिकायत करता पंचायत नेउर के उपसरपंच पार्वती सुनहले द्वारा राजस्व प्रकरण क्रमांक 202301081100029 ब – 121 वर्ष 2023 के आधार पर किया गया है । पक्षकारों का कहना है कि तत्काल बर्खास्त सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों में गड़बड़ी एवं राशि का कार्य से पूर्व आहरण कर गबन किया गया था । प्रशासन ने इस तरह की लगातार कार्यवाहियां कर साबित कर दिया है कि जिले में आमजनों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ वह हमेशा लोगों के साथ है और किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार रोकने में सक्षम हैं ।

संबंधित पोस्ट

एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाईल्डलाइफ क्राईम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sakshi Bansod

सवालों के घेरे में सिकोसा देशी शराब दुकान का आहाता पसरी गंदगी, ओव्हररेट से लोगों का जेब खाली

Chunesh Sahu

अरिहंत एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, ,, नए भवन का अतिथियों ने किया लोकार्पण ,,,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत गुंडरदेही: लापरवाही पर अमृत मिशन के ठेकेदार को अध्यक्ष की कड़ी फटकार, 3 दिन का अल्टीमेटम*

Chunesh Sahu

बालोद जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर की अनूठी पहल: “एक पेड़ मां के नाम”

Chunesh Sahu

कंवराई धोबी समाज की बेटी कविता निर्मलकर ने समाज का मान बढ़ाया: सदबीर निर्मलकर।

अजय महंत