hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

दिव्यांगजनों को मिलेगा सहायक उपकरण और कृतिम अंग, जिले के 13 गांवों में लगेगी चिन्हांकन, मूल्यांकन और परीक्षण शिविर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 15 जून 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने और उनकी गतिशिलता में वृद्धि करने के लिए उन्हे सहायक उपकरण एवं कृतिक अंग वितरण किया जाएगा। इससे पहले जिले दिव्यांगजनों का उनके दिव्यांगता का चिन्हांकन,मूल्यांकन और परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए जिले के 13 बड़े गावों में दिव्यांगजनों का मुल्यांकन,चिन्हांकन और परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 15 जून से 30जून तक आयोजित होगा।
समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा ने बताया कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने के लिए दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में चिन्हांकित स्थानों में किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया जैसे हड्डियों का टूट जाना, हड्डियों में टेढ़ापन, पोलियो ग्रस्त, सेरेब्रल पाल्सी, स्कोलियोसिस, मांसपेशियों में जकड़न, दुर्घटनावश अस्थि प्रभावित होना, सी.टी.ई.वी-जन्मजात टैलिप्स इक्विनोवारस (क्लबफुट) आदि के लिए अस्थि बाधित दिव्यांग व्यक्तियों का चयन किया जाएगा एवं आवश्कतानुसार पूर्व से चिन्हित अस्थि बाधित दिव्यांग व्यक्तियों को अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ (बायोनिक हैण्ड), कृत्रिम अंग, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, व्हील चेयर, कैलीपर्स, आदि तथा श्रवण बाधित दिव्यांग व्यक्तियों को उच्च गुणवत्ता युक्त श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए चयनित किया जाएगा।  
दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन निर्धारित स्थानों, तिथि को किया जा रहा है। निर्धारित तिथि अनुसार 15 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झलमला में प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक, शा.मा.शाला भवन परिसर रवेली में दोपहर 12 से 03 बजे तक, 16 जून शुक्रवार को उपस्वास्थ्य केन्द्र सारंगपुरकला में प्रातः 09 से 11 बजे तक, शास.उ.मा.विद्यालय परिसर मरका में दोपहर 12 से 03 बजे तक, 23 जून शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजलपुर में प्रातः 09 से 11 बजे तक, सृजन महिला संकूल संगठन, बिरकोना (गौठान के पास) दोपहर 12 से 03 बजे तक, 26 जून सोमवार को शा.पूर्व मा.शा.सिंघनपुरी जं. में प्रातः 09 से 11 बजे तक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुल्लापुर बाजार में दोपहर 12 से 03 बजे तक, 27 जून मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर (ठा.) में प्रातः 09 से 11 बजे तक, आदिवासी कन्या आश्रम कुई में दोपहर 12 से 03 बजे तक, 28 जून बुधवार को प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास दामापुर में प्रातः 09 से 11 बजे तक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रणवीरपुर में दोपहर 12 से 03 बजे तक और 30 जून शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरिय प्रातः 09 से 11 बजे तक किया जाएगा।
श्रीमती पंडा ने बताया कि जिले में निवासरत् ऐसे अस्थि बाधित एवं श्रवण बाधित के दिव्यांगजन जो शल्य क्रिया योग्य है अथवा उन्हे यदि कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण की आवश्यकता है तो इस शिविर में उपस्थित होकर अपना शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण करा सकते हैं। शिविर में उपस्थित होने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ 02 पासपोर्ट साईज फोटो (दिव्यांगता को प्रदर्शित करता), आधार कार्ड, राशन कार्ड , अपने दिव्यांगता प्रमाण-पत्र/यूडीआईडी कार्ड की छांयाप्रति साथ लाना होगा। शिविर में चिन्हांकित दिव्यांगजनों का भविष्य में परीक्षण अनुसार शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने में तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पेंशन, पोषण आहार, राशन वितरण एवं दिव्यांगों के हित में उठाया प्रश्न, मेकाहारा में स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव पर किया सदन का ध्यानाकर्षण

hindmedianews

केन्द्रीय विद्यालय धमतरी में स्काउट्स-गाइड्स बच्चों का हुआ सम्मान

Chunesh Sahu

भाजपा नेता अनूप गुप्ता का छवि धूमिल करने के दृष्टि से प्रायोजित साजिश के तहत कुछ न्यूज चैनलों में खबर वायरल कराया जा रहा है जो निराधार है।*

Chunesh Sahu

*धरती आबा अभियान : आदिवासी इलाकों में समग्र विकास की नई पहल* *कलेक्टर ने नगरी में की अधिकारियों संग बैठक, विकास प्रस्ताव बनाने दिए निर्देश* 

Chunesh Sahu

*समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को वितरित की गयी सहायक उपकरण सामाग्री* *दिव्यांग बच्चों के अन्दर छिपी है असीमित प्रतिभा – विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव*

Chunesh Sahu