
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिलामें सट्टा का कारोबार धडल्ले से फल फूल रहा है… जिसमें पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है जिसका मुख्य कारण है केंद्र में काबिज़ सत्तासीन पार्टी धमतरी जिला का मोर्चा संभालने का जिम्मा है।
रायपुर,दुर्ग-भिलाई की तर्ज़ पर धमतरी जिला में महादेव एप पर आनलाइन सट्टा खेलाना जारी है…. इस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना धमतरी शहर के है, जिनमें मुख्यतः जमीन दलाली, कपड़ा शॉप और मोबाईल शॉप से संबंधित लोग है जो शहर के कई लोगों के बैंक अकाउंट का उपयोग उधारी में किराए पर लेकर कर रहे हैं।
इन सब काले कारनामों के पीछे केन्द्रीय सत्ता पर काबिज पक्ष के शहर का युवा नेता जो मोर्चा संभालते हैं, जिसे सट्टा किंग के नाम से भी जाना जाता है। जो शहर के लोगों को बर्बाद करके खुद लाल हो रहा है।
बीते साल इन्ही कारणों से ऑनलाइन सट्टा में फसकर एक युवक ने आत्महत्या की थी, पिछले वर्ष ऑनलाईन सट्टा में अंकुश लगाने हेतु कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही कर खाईवाल तक पहुंचने की कोशिश की जा रही थी लेकिन उनके ऊपर शिकवा शिकायत होने पर कार्यवाही वही रुक गई जो कि आज तक आनलाइन सट्टा पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है ।
मिली जानकारी मुताबिक के जिला के कुछ नामचीन चौंक और मोबाईल दुकान से इस एप से सट्टा का अवैध कारोबार चलता है ।
। जूपिटर माही एप से आनलाइन सट्टा चला रहे धमतरी के इस किंग का लिंक बड़े सफेदपोश नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सटोरियों जुड़ा हुआ है।
ये सफेदपोश नेता के इशारों पर इनके गुर्गे शहर के कुछ युवकों के बैंक अकाउंट को किराए पर लिया है और इन्ही खातों का उपयोग कर एप से आनलाइन सट्टा खेला रहा है, जिसमें शहर व गांवों के लोग जुड़कर बर्बाद हो रहे हैं।
मिली जानकारी मुताबिक उधारी के खाते से 1 लाख के लेनदेन पर 4000 से 5000 रुपए किराए मिलता है । इस काम में शहर के कई युवा जुड़े हुए है। जहां युवा सट्टा किंग के पास हवाले का काम करता है।
अपको बताते चलें कि इस एप से हर रोज शहर में लाखों का अवैध कारोबार चल रहा है जिसमें धमतरी के पड़ोसी जिला के लोग दांव लगा रहें हैं।
करते हैं गुंडागर्दी..

आपको बता दें कि बीते साल इसी एप में लाखों रकम गंवाने के चलते शहर के एक युवक में आत्महत्या कर लिए थे वहीं अब पुनः जिले में एक युवक के ऊपर इसी तरह का सांया मंडरा रहा है, मिली जानकारी मुताबिक एक युवक को सफेदपोश नेता के गुर्गे रायपुर में सेटलमेंट के नाम पर जानलेवा हमला की बात कही है वहीं कुछ दिन पूर्व में युवक के साथ धमतरी के सिहावा चौक के पास भी गाडी रोककर संबंधितों के खिलाफ केस को वापस लेने हेतू दबाव बनाया जा रहा है…..।
बहरहाल देखना होगा मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।
EPISODE_02 में संलिप्त सफेदपोश नेता से बातचीत और उनके गुर्गों का ऑडियो, और ट्रांजेक्शन शॉट के साथ जल्द ही….।
चुनेश साहू 7049466638





