
संवाददाता~अजय जांगड़े
पंडरिया: कबीरधाम जिले के खण्ड चिकित्सालय में आम मरीजों, मातृत्व व शिशु का हर संभव प्रयास कर सही उपचार तथा देखभाल किया जा रहा है, कुपोषित बच्चे की पोषण आहार के लिए हर संभव खाद्य पदार्थ तथा दवा, स्वच्छता भरी माहौल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है वहीं चिकित्सालय प्रबंधन सहित चिकित्सक स्टाफ भी अस्पताल में इलाज कराने आए सभी मरीजों और गर्भवती माताओं, बहनों की भी आदर सम्मान के साथ व्यवहार देते हुए उनके समस्याओं का निदान चिकित्सीय उपचार तथा मानसिक व्यवहार के द्वारा हर संभव किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में ओपीडी मेडिकल के अलावा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र भी है जहां मरीजों को सस्ती दरों में दवा कराई जा रही है।
पंडरिया स्थित एक मात्र इस 50 बिस्तर शिशु एवं मातृत्व अस्पताल में 22 फरवरी से महिला एवं पुरुष की टी टी यानी नसबंदी ऑपरेशन का विशेष शिविर चल रहा है जो पूरे मार्च माह तक संचालित रहेगी जिसके लिए हितग्राही अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र तथा मितानिनों के माध्यम से अथवा स्वयं अपने अभिभावक के साथ आकर नसबंदी ऑपरेशन करा सकते हैं।





