कबीरधाम/ पंडरिया : पंडरिया पुलिस इन दिनों लगातार क्राइम को रोकने के लिए बखूबी ढंग से स्वयं तथा सूचना तंत्र मजबूत कर कार्यवाही करने में जुटी हुई हैं 5 मार्च 2023 को मुखबिर से सूचना मिला की धुलिया पारा में अंजनी कुमार धुलिया अवैध रूप से शराब बिक्री करने शराब रखा है जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा छापा मार कार्यवाही कर मुखबिर के बताए स्थान में मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम अंजनी कुमार धूलिया पिता विसंभर धुलिया उम्र 30 वर्ष पता वार्ड न.09 पंडरिया बताया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 07 लीटर देशी महुआ शराब बरामद करते हुए अंजनी कुमार धूलिया को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई वहीं इस कार्यवाही में प्रधान आरक्ष हूलार साहू , राजू चंद्रवंशी, प्रभाकर बंछोर , शैलेन्द्र राजपूत सहित संगीता का विशेष योगदान रहा.