hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को….. कलेक्टर ने की लोगों से की अपील

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को…..
कलेक्टर ने की लोगों से की अपील

धमतरी 08 फरवरी 2023/ राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान एक से 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी ने जिले में इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास और रिश्तेदारों के एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान लक्षित तीन लाख नौ हजार 149 बच्चों को स्वास्थ्य अमला सहित मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर भ्रमण कर बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। एलबेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की दवाई एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली घोलकर, दो से तीन साल तक के बच्चों को एक गोली पूरी घोलकर और तीन से 19 साल तक के बच्चों को गोली चबा-चबाकर खाने को दिया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को मॉप-अप राउंड में 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया कि कृमि कुपोषण का मुख्य कारक है। खुले में शौच, नंगे पैर चलने, अधपके मांस खाने से शरीर में कृमि प्रवेश करता है। इससे शरीर में पोषक तत्व की कमी होती है और कमजोर और थकान महसूस होती, जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पाता। कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एलबेंडाजॉल की गोली दी जाती है। यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 104 अथवा आपात स्थिति में एम्बूलेंस सेवा के लिए 108, 102 पर डायल किया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय एकता दिवस है सरदार वल्लभ भाई पटेल की यादगार

hindmedianews

वनांचल क्षेत्र में शिक्षा विकास की नई पहल कोदवागोड़ान में 100 सीटर बालक छात्रावास का भूमिपूजन, 2.75 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक परिसर

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

रबी के लिए गंगरेल जलाशय से नहीं छोड़ा जाएगा पानी….ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया फैसला….

Chunesh Sahu

जिला बालोद में कार्यरत स.उ.नि. श्री धरम भुआर्य को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा केश रिवॉर्ड से किया गया सम्मानित।

Chunesh Sahu

▪️ *थाना कुरूद द्वारा सट्टा के मामले में दो आरोपी एवं अवैध शराब के मामले में एक आरोपी के विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu