hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

बरबांधा में किया गया जिला स्तरीय जैविक खेती मेला और जैविक हाट सह पोषक अनाज प्रदर्शनी का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी 20 जनवरी 2022/

कृषि विभाग द्वारा नगरी के बरबांधा में जिला स्तरीय जैविक खेती मेला और जैविक हाट सह पोषक अनाज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने जैविक खेती की महत्ता को ध्यान में रख ऋषि-कृषि परम्परा की ओर लौटने पर बल दिया। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि खेतों में गोबर खाद और वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किया जाए। डॉ.ध्रुव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना की शुरूआत कर पशुपालक, चरवाहा, किसान, हितग्राहियों को लाभान्वित कर रहे हैं। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति तो सुधर ही रही है, किसान भी नए आय सृजन कर रहे हैं। साथ ही पशुधन को संरक्षित करने के लिए योजना ठोस कदम साबित हो रही है।
                जिला पंचायत अध्यक्ष  कांति सोनवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मिलेट्स मिशन और जैविक खेती योजना सम्मिलित है। पहले वनवासियों का मुख्य आहार कोदो, कुटकी, रागी था, जिससे बीपी, शुगर, हृदयघात जैसी बीमारियों से लोग दूर रहते थे, किन्तु शहरीकरण की दौड़ में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए लाभदायक फसलों को भूलते जा रहे हैं। यही वजह है कि किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रचार-प्रसार, गोष्ठी एवं कृषि मेला के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य  मनोज साक्षी,  खूबलाल ध्रुव,  मीना बंजारे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
              इस मौके पर उप संचालक, कृषि  मोनेष साहू ने जिले में संचालित कृषि गतिविधियों, जैविक खेती से लाभान्वित किसानों, रकबा तथा आयोजन के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जैविक खेती से विश्व प्रसिद्ध नगरी दुबराज का उत्पादन करने वाले मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित फरसियां के किसान श्री माधुरी लाल कश्यप और वृहद रकबे में सब्जी उत्पादन करने वाले किसान श्री मनीराम साहू ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ग्राम बरबांधा सहित आसपास के गांव आमगांव, बेलरगांव, जैतपुरी के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

चिटफंड का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार. 2017 से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता. निवेशकों से विभिन्न योजनाओं एवं आरडी, एफड़ी पर करोड़ों रूपयें जमा करवाकर फरार हो गये थें.

Chunesh Sahu

धमतरी में कोटवारी भूमि कथित घोटाला: विधायक के ध्यानाकर्षण के बावजूद प्रशासन की चुप्पी, करोड़ों की सरकारी संपत्ति खतरे में

Chunesh Sahu

नक्सलवाद मुक्त भारत का संकल्प: 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद — मोदी-शाह की रणनीति पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Sakshi Bansod

*बालोद:जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ….*

Chunesh Sahu

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर

Chunesh Sahu

*पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’*

Chunesh Sahu