
कृत्रिम बायोनिक हाथ/जयपुर कृत्रिम पैर प्रदाय करने हितग्राहियों की सूची मंगाई गई
धमतरी 21 दिसम्बर 2022/ समाज कल्याण विभाग द्वारा ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कटे हों उन्हें अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ और जिनके पैर कटे हो, उन्हें जयपुर कृत्रिम पैर प्रदाय किया जाना है। इसके मद्देनजर उप संचालक, समाज कल्याण ने आयुक्त, नगर पालिक निगम, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत से ऐसे दिव्यांगजन हितग्राहियों का चयन कर आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, युडीआईडी की छायाप्रति के साथ सूची पांच दिन के भीतर उपलब्ध कराने कहा है।





