hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*Accident Breaking..*

 

 

तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर….कार सवार महिला की मौके पर ही मौत, पति और बेटे की हालत गभीर….

 

 

धमतरी 18 दिसंबर 2022। धमतरी जिला में एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठी महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही महिला के पति और बेटे को गंभीर चोट आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पतताल में भर्ती कराया गया हैं।

 

सड़क हादसा का ये पूरा घटनाक्रम धमतरी-नगरी मार्ग का बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पालवाड़ी के समीप ये भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें धमतरी की ओर से डीआरडी की बस क्रमांक सीजी 05 जे 1717 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। बस का चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। तभी पालवाड़ी के पास बस के चालक ने दूसरी तरफ से आ रही हुंडई ईऑन कार को जोरदार टक्कर मार दी। बस और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

 

 

इस दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठी 55 साल की मधु देवांगन की मौके पर ही मौत हो गयी। वही महिला के पति नेहरू देवांगन और बेटा प्रशांत देवांगन को गंभीर चोट आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दुगली थाना प्रभारी रमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर बस के चालके के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

पालक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

hindmedianews

राशिफल 05 मार्च: लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, मेष मिथुन और सिंह समेत कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

Sakshi Bansod

भोरमदेव पदयात्रा 18 जुलाई को : कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 16 किलोमीटर की पदयात्रा में 9 अलग-अलग स्थलों में होगी शीतल पानी, नीबू शरबत, चाय नास्ता की व्यवस्था

hindmedianews

चैप्टर : 2 ये धमतरी राजस्व है यहां धारा नहीं.. दाम लगते हैं

Chunesh Sahu

विशेष ग्राम सभा में स्व जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी

Sakshi Bansod

धमतरी विधायक ओंकार साहू साय सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल  मामला फर्जी संविदा एपीओ नियुक्ति का  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए थे उचित कार्यवाही के निर्देश 

Chunesh Sahu