hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन को मिलती है सुख समृद्धि और खुशहाली : डीपेंद्र साहू* *जय मां लक्ष्मी सेवा समिति नयापारा रुद्री रोड धमतरी में विराजमान माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने पहुंचे डीपेंद्र साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन को मिलती है सुख समृद्धि और खुशहाली : डीपेंद्र साहू*

*जय मां लक्ष्मी सेवा समिति नयापारा रुद्री रोड धमतरी में विराजमान माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने पहुंचे डीपेंद्र साहू*

धमतरी – दीप का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ समस्त क्षेत्र में मनाया जा रहा है, दीपावली के पावन पर्व पर जगह जगह आराध्य देवी माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है, इसी तारतम्य में जय मां लक्ष्मी सेवा समिति नयापारा रुद्री रोड धमतरी में विराजमान माता लक्ष्मी की दर्शन लाभ लेते हुए पूजा अर्चना करने के लिए विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू सम्मिलित हुए, उन्होंने माता से आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना की उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से मानव जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली की प्राप्ति होती है, हमारे जीवन को नई दिशा व प्रेरणा मां के आशीर्वाद से मिलता है, सुखमय जीवन के लिए हमें सदैव भक्ति भावना से हमारे आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना करनी चाहिए, सर्वप्रथम हमारे जीवन का उद्देश्य सनातन संस्कृति को अपने जीवन में शिरोधार्य कर आगे बढ़ाने के लिए हम सब को कटिबद्ध होना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोमल सार्वा, अमित साहू, राधे चौबे, सूरज सोनकर, धनंजय नेताम, कृष्णा साहू, धीरज यादव, गौरव साहू, पुरुषोत्तम साहू, संजू नेताम, सुमन साहू, गुलशन साहू, रुपेश, विकास मंडावी, मनीष साहू, हीना यादव सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए!*। सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय गुण्डरदेही का घेराव

Chunesh Sahu

*25 फरवरी को बीपी,शुगर बीमारियों का निः शुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन…* *डॉक्टर निर्मेश अग्रवाल सिंघानिया के द्वारा अन्न्पूर्णा सदन देवांगन चौक हटकेशर में दी जाएंगी सेवाएं..*

Chunesh Sahu

शासकीय हाई स्कूल पेंडरवानी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

hindmedianews

थाना रेंगाखार में हत्या फिर घर जलाने का मामला आया सामने, ग्राम लोहरडीह में दहशत व आक्रोश का माहौल

hindmedianews

सनराइस पब्लिक स्कूल में किया गया नवरात्रि महोत्स्व सह  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

hindmedianews