
*नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को बोराई पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर घरवालों को किया गया सुपुर्द*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिग के मामले को गंभीरता से लेते हुए बोराई थाना को त्वरित कार्यवाही के दिये थे निर्देश*
*सक्षिप्त विवरण*-:थाना बोराई क्षेत्रांतर्गत नाबलिग बालिका जो अपने मौसाजी के घर 03 वर्षों से रहकर पढ़ाई कर रही,जो अपने घर जाने के लिए निकली थी,जो अपने घर नहीं पहुचने पर परिजनों द्वारा पतातलाश करने पर नहीं मिलने से दिनांक 23.09.222 को प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिग बालिका (बेटी)को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले लाने की रिपोर्ट पर थाना बोराई में अप०क्र०19/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा नाबालिग लडकी एवं आरोपी की पतासाजी हेतु थाना बोराई पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर अति०पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंग के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री युगल किशोर नाग द्वारा दिनांक 27.09.22 को थाना बोराई स्टाफ को पतासाजी हेतू रवाना किया गया था जो पतासाजी दौरान थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम कुहकुहा आरोपी भुपेन्द्र ध्रुव पिता नेहरू ध्रुव उम्र 22 वर्ष द्वारा नाबालिग लडकी को अपने घर में रखा था नाबालिग लड़की को ग्राम कुहकुहा में बरामद किया गया।
पीडिता को सीडब्ल्यूसी में कॉउंसिलिंग कराया गया एवं महिला चिकित्सक से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को अपराध धारा 363,366,376 भादवि० एवं धारा 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम* : – भुपेन्द्र ध्रुव पिता स्व० कुहकुहा ध्रुव उम्र 22 & वर्ष साकिन थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०)
संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई के सउनि सुरेश नेताम, प्रआर० सीताराम नारंग, आरक्षक दीपक साहू,गुलशन ध्रुव,जितेन्द्र कोर्राम का सराहनीय योगदान रहा ।





