hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

किसान पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर बेचने के इच्छुक किसानों को

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

किसान पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक

समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर बेचने के इच्छुक किसानों को

धमतरी, 23 सितम्बर 2022/ राज्य को दलहन उत्पादन में स्वावलंबी बनाने तथा दलहनी फसल लगाने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, अरहर की खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। धमतरी जिले के किसान अपनी उपज गरियाबंद के वेयरहाउस गोदाम स्थित उपार्जन केन्द्र में बेच सकेंगे। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, अरहर की खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) और कृषि विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं है।
                उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना होगा। इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के साथ ही किसानों को 9000 रूपये प्रति एकड़ तथा धान के बदले मूंग, उड़द, अरहर लगाने पर 10,000 रूपये प्रति एकड़ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना का भी लाभ मिलेगा। योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसानों को नियत अवधि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पोर्टल www.rgkny.cg.nic.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को ऋण पुस्तिका, बी-1 आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन करना होगा। ऐसे किसान जिन्होने खरीफ 2021-2022 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है, उन्हें नए फसल एवं रकबे के पंजीयन हेतु प्रपत्र-2 में आवेदन भरना होगा।
                  किसानों  के आवेदन का प्रारंभिक सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किया जाएगा और पंजीयन की कार्रवाई सहकारी समितियों द्वारा की जाएगी। जिले के मूंग, उड़द, अरहर लगाने वाले किसानों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर एकीकृत किसान पोर्टल में जल्द से जल्द पंजीयन कराएं, ताकि मूंग, उड़द, अरहर समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के साथ ही राजीव गाँधी किसान न्याय योजना का लाभ प्राप्त कर सके। गौरतलब है कि प्रदेश में मूंग और उड़द की खरीदी 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर 2022 तक और अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की जाएगी। भारत सरकार द्वारा इस साल मूंग 7755 रूपये, उड़द और अरहर 6600 रूपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। मूंग, उड़द, अरहर की खरीदी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क के भुगतान में भी पूरी तरह छूट दी जा रही है।

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

*कृषि विज्ञान केंद्र अरौद में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर की उपस्थिति में किसान हुए लाभान्वित*

Chunesh Sahu

प्रकाश दास महंत को आम आदमी पार्टी ने सौंपी कोरिया जिले की जिम्मेदारी…..!

अजय महंत

समरूपारा स्कूल की जर्जर हालत पर जताई चिंता, BEO से मिलकर की समाधान की मांग

hindmedianews

वायरल ऑडियो… मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अभी तक अमल नहीं… सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री की दो टूक… रिश्वतखोरी पर ज़ीरो टॉलरेंस… आज राजस्व मंत्री का धमतरी आगमन…. तिल्दा_नेवरा में पटवारी को एक घंटे में सस्पेंड करने के दिए थे निर्देश… धमतरी कर रहा राजस्व मंत्री के कड़े फैसले का इंतजार…..

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन, बताए सामाजिक न्याय के महान प्रतीक

Sakshi Bansod

ज़िले के जलाशयों में 81% जल भराव खरीफ सिंचाई के लिए 25.78 टी.एम.सी. पानी उपलब्ध ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित

Chunesh Sahu