hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की मनाई गई जयंती

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला के केशलीगोड़ान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का 136वी जयंती 03अगस्त 2022को मनाया गया।इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने गुप्त जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 03अगस्त 1886 को चिरगांव झांसी उत्तर प्रदेश में हुआ। गुप्त जी का वास्तविक नाम मिथिलाधिप नंदनशरण था। साहित्य जगत में “दद्दा” नाम से संबोधित किया जाता था। उनकी कृति ‘भारत भारती’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान व्यापक प्रभावशाली सिद्ध हुई थी। इसी कारण महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की पदवी दी थी। हिंदी साहित्य के इतिहास में वह खड़ी बोली के प्रथम महत्वपूर्ण कवि माने जाते थे। गुप्त जी की बाल कविताएं काफी रोचक है। उन्होंने दो महाकव्य, उन्नीस खण्डकाव्य,काव्यगीत, नाटिकाएं आदि लिखी। शिक्षिका श्रीमती लता चांदसे ने बच्चों को गुप्त जी द्वारा रचित कविता “नर हो न निराश करो मन को” नामक कविता सुनाई तथा शिक्षक सत्येन्द्र चांदसे ने एल ई डी स्मार्ट टीवी पर गुप्त जी के बाद कविताओं को दिखाया। अवसर पर शिक्षिका श्रीमती लता चांदसे एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

देवगांव के रमेश वर्मा बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत,अमरकंटक से कवर्धा के पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में कावड़ियों ने किए जलाभिषेक

hindmedianews

प्रदेश सरकार जेल सुधार के साथ-साथ कैदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Sakshi Bansod

*आईजी, डीआईजी को देना पड़ता है कमीशन, उच्च आधिकारियों के नाम अवैध वसूली….* *थाना प्रभारी के रंगदारी वसूली मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी….*

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

hindmedianews

वन में लगी आग को बुझाने में तत्परता दिखा रही विभाग, अन्य योजनाओं में गोल गोल

hindmedianews