hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

ज़िले के जलाशयों में 81% जल भराव खरीफ सिंचाई के लिए 25.78 टी.एम.सी. पानी उपलब्ध ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ज़िले के जलाशयों में 81% जल भराव

खरीफ सिंचाई के लिए 25.78 टी.एम.सी. पानी उपलब्ध

ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित

धमतरी, 01 अगस्त 2022/ ज़िले के चारों बांधों में उपयोगी जल 39.87 टी.एम.सी. है, जिसका औसत 81% है। इसमें से शासन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए 2.40 टी.एम.सी., भिलाई पॉवर प्लांट के लिए 0.60 टी.एम.सी., नगर निगम भिलाई के लिए 0.812 टी.एम.सी., नगर निगम रायपुर के पेयजल के लिए 2.15 टी.एम.सी. और नगरनिगम धमतरी के लिए 0.247 टी.एम.सी., कुल 6.21 टी.एम.सी. जल आरक्षित किया गया है। इसी तरह वर्ष 2022-23 में विभिन्न प्रयोजन हेतु 7.8 टी.एम.सी.पानी, इस तरह कुल 14.09 टी.एम.सी. पानी रखा जाना प्रस्तावित है। इसके बाद खरीफ सिंचाई के लिए 25.78 टी.एम.सी. पानी उपलब्ध है।

आज कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आहूत ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक में उक्त जानकारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री ए.के.पालड़िया ने दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपलब्ध जल को जरूरत के हिसाब से खरीफ सिंचाई के लिए दिया जाए। सुबह 10 बजे से आहूत इस बैठक में विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू भी मौजूद रही।
कार्यपालन अभियंता ने आगे बताया कि इस बार जुलाई माह में ही 32.15 टी.एम.सी. क्षमता वाला गंगरेल स्थित रविशंकर सागर जलाशय 97% भर गया है। इसी तरह 5.8 टी.एम.सी. क्षमता के मुरुमसिल्ली में 65%, 10.19 टी.एम.सी. क्षमता वाले दुधावा में 56%, 6.9 टी.एम.सी. क्षमता वाले सोंढूर जलाशय में 67% जल भराव है। इस तरह औसतन 81% जल जलाशयों में भरा है। अब 14.09 टी.एम.सी. पानी विभिन्न प्रयोजनों के लिए प्रावधानिक मात्रा में आरक्षित रखने के बाद सिंचाई के लिए 25.78 टी.एम.सी. पानी उपलब्ध है। बारिश होने के बाद 7.823 टी.एम.सी. पानी गंगरेल जलाशय से छोड़ा गया है। यह भी बताया गया कि 23 जुलाई से मुख्य नहर से दो हजार 955 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कुरूद, अभनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, तिल्दा में सिंचाई हो रही। आगे भी मांग और आवश्यकता के हिसाब से खरीफ सिंचाई के लिए जलाशय से पानी दिए जाने का निर्णय बैठक में लिया गया। आज की बैठक में जल संसाधन का विभागीय अमला मौजूद रहा।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*नारधा अतिक्रमण हटाने के मामले में सरपंच ग्रामीण को मिली हत्या बलवा करने की धमकी* *गांव के अंदर लाउड स्पीकर लगाकर उकसाऊ बयान बाजी कर दुर्घटना को दे रहा है निमंत्रण*

Chunesh Sahu

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा दरम्यान धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता…. एक पुरुष व एक महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Chunesh Sahu

नहीं थम रहा अवैध शराब बिक्री, प्रशासन के सह से होता तस्करी

hindmedianews

व्यवसायिक परीक्षा मंडल की पीईटी एवं पीपीएचटी की परीक्षा 13 जून को

hindmedianews

अभाविप धमतरी ने विरोध प्रदर्शन करते हुवे फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला। प्रत्यक्ष प्रणाली से ही छात्रसंघ चुनाव की माँग

Chunesh Sahu

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin