hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

कलेक्टर ने धान, अरहर, सोयाबिन और उद्यानिकी उत्पादक किसानों को फसल बीमा कराने के निर्देश दिए

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा 22, जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत अधिसूचित धान, अरहर, सोयाबिन और उद्यानिकी फसलों की बीमा कराने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि जिले के शतप्रतिशत किसानों को इस बीमा योजना से जोड़े ताकि विषम परिस्थियों में किसानों को लाभ हो सके।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत प्राकृतिक आपदाओं, अवर्षा की स्थिति, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और नुकसान की भरपाई करने के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की गई है। जारी अधिसूचना अनुसार सभी ऋणी, अऋणी किसानों से बैंक या प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति या लोक सेवा केंद्र या ऑनलाईन पंजीयन या बीमा अभिकर्ता से बीमा प्रस्ताव प्राप्त करने एवं प्रीमियम कटौती करने की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 तक की गयी है।
योजनांतर्गत जिले में खरीफ फसल के लिए धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, तुंअर (अरहर) फसलें अधिसूचित है, जिसके लिए प्रीमियम राशि बीमित राशि का खरीफ फसल के लिए 2 प्रतिशत जमा करना है, जो कि किसान द्वारा वहन किया जाएगा। सभी फसलों के लिए ’’बीमा इकाई ग्राम’’ निर्धारित किया गया है। इस वर्ष भी बीमा के दिशा-निर्देश प्रावधान अनुसार ऋणी कृषक फसल बीमा आवरण में स्वेच्छा पूर्वक शामिल होंगे। जो ऋणी कृषक फसल बीमा आवरण में शामिल नहीं होंगे, उनकों बीमा आवरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 के सात दिवस पूर्व निर्धारित प्रपत्र में असहमति पत्र, के.सी.सी. प्रदायकर्ता बैंक, वित्तीय संस्थानों को अनिवार्य रूप से जानकारी प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए समस्त कृषकको को क्रियान्वयक बीमा कम्पनी के टोल-फ्री नम्बर 18002095959 एवं फार्म मित्र एप गुगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर बीमा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है साथ ही अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समितियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

अवैध खनन CHAPTER_3…. *अवैध दर्री खदान में जमकर हंगामा……. माइनिंग दमकल बैरंग लौटी….* *दो लोगों को बनाया गया था बंधक….मोबाइल फोन छिनकर मारपीट किए जाने का सूत्र ….हो सकती है ग्राम प्रमुखों के खिलाफ एफआईआर….*

Chunesh Sahu

महुए की अवैध शराब बिक्री कर रहे युवक को पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा,34,2 के तहत की कार्यवाही

hindmedianews

*सेन समाज के बिना नहीं होते हमारे अनेक धार्मिक कार्य : पुष्पेन्द्र चंद्राकर* *जिला स्तरीय सेन जयंती के समापन समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि

Chunesh Sahu

*शिव महापुराण कथा का आयोजन ग्राम धोबनपुरी दूसरा दिन :- पंडित अशोक कृष्ण महराज जी*

Chunesh Sahu

वन भूमि पर ठेकेदार का कब्ज़ा, विभाग की मेहरबानी से दबे साल-सागौन के पौधे!

अजय महंत

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

hindmedianews