hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाने स्वास्थ्य विभाग में हुई प्रशासनिक फेरबदल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 14 जुलाई 2022। पंडरिया विकासखंड के अधिकांश क्षेत्र बैगा बाहूल्य क्षेत्र है। वर्तमान में मौसमी बिमारी के रोकथाम तथा मानसून 2022 में प्राकृतिक आपदा में बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए एक जिम्मेदार खण्ड चिकित्सा अधिकारी की आवश्यकता थी। बैगा बाहूल्य क्षेत्र के निवासियों को ईलाज कराने में कोई परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ. स्वपनिल तिवारी को बीएमओ का प्रभार दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि तत्कालिन खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र वर्मा का पीजीएमओ में चयन होने के कारण तत्कालिक व्यवस्था के लिए स्थानीय चिकित्सा अधिकारी को प्रभार दिया गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार देखने के लिए शासन के नियमानुसार नियमित चिकित्सा अधिकारी को प्रभार दिया जाना रहता है तथा कार्य व्यवस्था के तहत् जिस चिकित्सक को प्रभार दिया गया था वह बांडिग (संविदा चिकित्सक) थे। जिसके कारण डीडीओ का प्रभार दिया जाना संभव नही था। पंडरिया के अधिकांश क्षेत्र बैगा बाहूल्य क्षेत्र है जिसके कारण प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी को समय-समय पर दौरा के लिए जाना होता है पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकां की कमी होने के कारण डॉ. स्वपनिल तिवारी को बीएमओ का प्रभार दिया गया है

संबंधित पोस्ट

महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान आज… महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ेगी भीड़, होगी कुंभ की विदाई

Sakshi Bansod

अब डाकघर में भी मिलेगी BSNL सिम: डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

Sakshi Bansod

साफ-सफाई की कमी, गंदगी और नियमों की अनदेखी से ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Chunesh Sahu

घोटाला:भाजपा के कार्यकर्ता बना था सहकारी समिति अध्यक्ष, घर से निकला 700 कट्टी धान का जखीरा

dharmchandrakar

बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

hindmedianews